Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस जिले में तीन नए पुल का होगा निर्माण, 219 लाख होंगे खर्च, देखें डीटेल्स

हरियाणा के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा तरह-तरह के विकास कार्यों को रफ्तार दिए जा रही है। राज्य सरकार के द्वारा हिसार क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिले में तीन नए पुल का निर्माण किया जाएगा।

New Bridge Hisar
New Bridge Hisar

Haryana News: हरियाणा के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा तरह-तरह के विकास कार्यों को रफ्तार दिए जा रही है। राज्य सरकार के द्वारा हिसार क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिले में तीन नए पुल का निर्माण किया जाएगा। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के द्वारा सात रोड कला साउथ बायपास से लाडवा सातरोड खुर्द तक के लिंक रोड पर देव डिस्ट्रीब्यूटर के साथ-साथ तीन पुल का निर्माण होगा। इस कार्य के लिए स्वीकृति मिल चुकी है।

कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने दी जानकारी

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के द्वारा इस परियोजना के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर टोटल दो करोड़ 19 लाख 94 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। यह कर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के द्वारा कराया जाएगा।

कहां-कहां होगा पुल का निर्माण

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ए ड्रेन के आरडी 1950, सातरोड मीरका ट्रेन के आरडी 29800 तथा देवा डिस्ट्रीब्यूटर के साथ पुराने शिवानी फीडर के RD 4250 मे पुलों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए मंजूरी दे दी गई है साथ ही साथ सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के द्वारा मुख्य अभियंता को एक लेटर भी जारी कर दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होगा फायदा

इस परियोजना का पूरा होने से आसपास के लोगों को काफी फायदा होगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोग आसानी से सफर कर पाएंगे। आपको बता दे कि इसके लिए जल्द टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाकी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। जल्दी इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और जल्द से जल्द काम पूरा करने का लक्ष्य भी रखा गया है।