MP New DGP : एमपी को नया पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी मिलने वाला है। एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे है और एक दिसंबर को एमपी को नया डीजीपी मिल जाएगा। डीजीपी की दौड़ में शामिल आईपीएस अधिकारी अभी से दौड़ धूप करने लगे है।
हालांकि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल तैयार कर राज्य सरकार को भेज दिया है। ऐसे में जिन तीन आईपीएस अधिकारियों का नाम सरकार के पास भेजा गया है, अब उनमें से एक आईपीएस अधिकारी पर फाइनल मुहर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा लगाई जानी है। सीएम के निर्णय के तुरंत बाद ही एमपी को नया डीजीपी मिल जाएगा और यह फैसला एक दिसंबर से पहले हो जाना है।
संघ लोक सेवा आयोग ने इन तीन अधिकारियां का नाम भेजा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एमपी के तीन सीनियर अधिकारियों के नाम को डीजीपी के लिए भेजा गया है। इसमें 1991 बैच के IPS अधिकारी वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम को शामिल करके भेजा गया है। अब यह फाइनल है कि इन तीनों अधिकारियों में से एक एमपी का डीजीपी बनने वाला है।
विदेशी दौरे से पहले नाम हो सकता तय
एमपी के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 23 नवंबर को विदेशी दौरे पर जाने वाले है। ऐसे में सीएम विदेशी दौरे से पहले नए डीजीपी के नाम पर फाइनल मुहर लगा सकते है, ताकि नया डीजीपी एक दिसंबर से अपना कार्यभार संभाल सके।
12 अधिकारियों के नाम भेजे गए थे UPSC
डीजीपी चयन के लिए गृह विभाग ने मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम UPSC को भेजे थे। इनमें जी. अखेतो सेमा भी शामिल थे। उन्होंने चयन प्रक्रिया से अपना नाम वापस लेने के लिए पहले ही सरकार को पत्र लिख दिया था। डीजीपी पद के लिए पात्र होने के बावजूद उनका नाम अंतिम पैनल में जगह नहीं बना सका।


