Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वास्थ्य सेवाएं होगी बेहतर , हरियाणा के इस जिले में 106 करोड़ की लागत से 100 बेड के अस्पताल का होगा निर्माण

हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। मरीजों की परेशानियों को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में जींद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ जिले में चार नए उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इन तीनों जिलों में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में दो करोड़ 14 लाख 96000 खर्च किए जाएंगे।

Health Facility Haryana
Health Facility Haryana

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। मरीजों की परेशानियों को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में जींद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ जिले में चार नए उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इन तीनों जिलों में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में दो करोड़ 14 लाख 96000 खर्च किए जाएंगे।

जींद के नरवाना स्थित सिविल अस्पताल का भी अब कायाकल्प होने वाला है। यह अस्पताल 50 बेड का है जिसे 100 बेड का बनाने की मंजूरी दे दी गई है और इस काम पर 106.02 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के द्वारा दी गई।

आरती सिंह राव ने बताया कि नरवाना सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने से आसपास के शहर के और गांव की आबादी को काफी फायदा मिलेगी। इससे चिकित्सा सुविधाएं बेहतर होगी। अस्पतालों में सिर्फ बेड की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी बल्कि साथ ही साथ यहां चिकित्सा के आधुनिक उपकरण, विशेषज्ञ डॉक्टर और इमरजेंसी सेवाओं का भी विस्तार होगा इससे मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए शहर में नहीं जाना होगा।

नरवाना के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने से जिला मुख्यालय के अस्पतालों का दबाव कम होगा। आपको बता दे की उप स्वास्थ्य केंद्र जींद जिले के वराह कला में बनाया जाएगा। इसके लिए 43.51 लख रुपए खर्च किए जाएंगे वहीं अनूपगढ़ में 55 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। गुरुग्राम के गुदना में 60. 95 लाख और महेंद्रगढ़ के नारनौल क्षेत्र में 55.50 लख रुपए के लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा.

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य है ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना ताकि लोगों को अपने घर के पास आसानी से इलाज मिल सके। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।