Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अधिक सुरक्षित होंगे हरियाणा के महिला छात्रावास, हॉस्टलों से हटाए जाएंगे पुरुष कर्मचारी, जाने वजह

महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने सोमवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मे मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई महिलाओं के हॉस्टल में पुरुष कर्मचारियों की तैनाती की वजह से शिकायत मिल रही है और कई जगह तो पुरुष कुक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Girls Hostel Rules Haryana
Girls Hostel Rules Haryana

Haryana News: हरियाणा के महिला छात्रावासों में लड़कियों की सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। महिलाओं के हॉस्टल में अब सफाई कर्मी, कुक, गैर शिक्षक कर्मचारी, क्लार्क और वार्डन समेत सभी पदों पर महिला कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। जहां-जहां पुरुष कर्मचारी तैनात हैं उन्हें पुरुषों के हॉस्टल में भेजा जाएगा। हरियाणा के महिला आयोग ने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज के छात्रावास में रहने वाली छात्रों की संख्या और तैनात कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने दी जानकारी

महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने सोमवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मे मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई महिलाओं के हॉस्टल में पुरुष कर्मचारियों की तैनाती की वजह से शिकायत मिल रही है और कई जगह तो पुरुष कुक के तौर पर काम कर रहे हैं। आयोग के द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए सभी शिक्षण संस्थानों से जानकारी ली गई है और ऐसे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से दूसरे जगह तैनात करने का आदेश भी दिया गया है।

हर शिक्षण संस्थान में बनेगी कमेटी

महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि सभी शिक्षक और अन्य संस्थाओं में इंटरनल कंप्लेंट कमेटी का गठन भी किया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी किया जा चुका है और जिस संस्थान में कमेटी का गठन नहीं होगा वहां के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी हॉस्टल में कोई कंप्लेंट आता है तो 90 दिनों के भीतर उसका समाधान करना होगा। छात्राओं के सुरक्षा के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है क्योंकि दिन पर दिन छात्रों के हॉस्टल से नए-नए शिकायत मिल रहे हैं। इन शिकायतों के निपटारा के लिए ही यह बड़ा कदम उठाया गया है।