Udaipur Neemuch Bus Service : राजस्थान व मध्यप्रदेश के बीच में रोडवेज बस से सीधी कनेक्टिविटी होने वाली है। उदयपुर से मध्यप्रदेश के नीमच जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रोडवेज के उदयपुर आगार की ओर से उदयपुर-नीमच मार्ग पर दो नई बसें शुरू की जा रही हैं। दोनों बसों को री-शैड्यूल करके चलाया जा रहा है। दोनों का संचालन 21 नवंबर से शुरू होगा। प्रत्येक बस शैड्यूल में रोजाना तीन-तीन फेरे किए गए है। ऐसे में अब इस रूट पर 10 गाड़ियां चलने लगेंगी।
उदयपुर से नीमच बस का टाइमटेबल
राजस्थान रोडवेज द्वारा उदयपुर से नीचम के बीच में चलने वाली बसों का टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। मुख्य उदयपुर आगार के प्रबंधक हरीसिंह राव ने बताया कि एक बस उदयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर सुबह 10.30 बजे नीमच पहुंचेगी। दूसरे फेरे में नीमच से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
तीसरे फेरे में उदयपुर से शाम 5 बजे रवाना होकर रात 8.30 बजे नीमच पहुंचेगी। वहीं दूसरी बस का पहला फेरा नीमच सुबह 7 बजे नीमच से शुरू होगा और 10.30 बजे उदयपुर पहुंचेगी। दूसरा फेरा उदयपुर से दोपहर 1.15 बजे रवाना होकर शाम 4.45 बजे नीमच पहुंचेगी। तीसरा फेरा नीमच से शाम 5.15 बजे रवाना होकर रात 8.45 बजे उदयपुर पहुंचेगा।
दोनों बसों का निर्धारित मार्ग उदयपुर-भीम-वाया नीमच निम्बाहेड़ा रहेगा। प्रत्येक फेरे की दूरी 134 किलोमीटर तय की गई है। इससे पूर्व इस रूट पर उदयपुर और डूंगरपुर आगार की 8 बसें चल रही है।
यह होगा लाभ
नीमच से बड़ी संख्या में यात्री उदयपुर आते हैं। इनमें से कई यात्री यहां उपचार करवाने पहुंचते हैं। ऐसे में इस रूट पर यात्री भार भी पूरा मिलता है और यात्रियों को भी रोडवेज के भरोसेमंद सफर का लाभ मिलेगा।


