Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर होगी महंगी, एरेस मैनेजमेंट खरीदेगी 3700 करोड़ की हिस्सेदारी

शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर होगी महंगी, एरेस मैनेजमेंट खरीदेगी 3700 करोड़ की हिस्सेदारी

KKR Franchise Deal : बालीवुड स्टार शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर की ओर कीमत बढ़ने वाली है। आइपीएल टी-20 लीग की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में शुमार कोलकाता नाइटराइडर्स के सहमालिक जय मेहता ने जब 2008 में इस टीम में करीब 153 करोड़ रुपए निवेश किए थे, तब उन्होंने शायद ही सोचा होगा कि ये फ्रेंचाइजी उनके लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बन जाएगी।

केकेआर में जय मेहता और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री जूही चावला की 45 फीसदी हिस्सेदारी है। अब जय मेहता अपनी आधी हिस्सेदारी (22.5) बेचने जा रहे है। वह अमरीकी निवेश कंपनी एरेस मैनजमेंट को ये हिस्सेदारी बेचेंगे, जिसकी कीमत करीब 3700 करोड़ रुपए है। अगर शाहरुख खान की टीम केकेआर का कुल बाजार मूल्य 16634 करोड़ रुपए है। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदार शाहरुख खान की है और आज भी उनकी 55 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

अब दो मालिकों की बजाए हो जाएंगे तीन

आइपीएल टी-20 लीग की टीम में केकेआर की हिस्सेदारी दो मालिकों फिल्म स्टार शाहरुख खान व जय मेहता के बीच है, लेकिन अब यह तीन हिस्सेदार होने वाले है। इसमें 55 प्रतिशत हिस्सेदारी शाहरुख के पास है। जबकि जय मेहता और उनकी पत्नी जूही चावला के पास 45 प्रतिशत की संयुक्त हिस्सेदारी है। जय मेहता 45 प्रतिशत हिस्सेदारी का आधा हिस्सा अमरीकी कंपनी को बेच रहे है। इससे एरेस मैनेजमेंट केकेआर में तीसरा पार्टनर बन जाएगा।

300 करोड़ से अरबों रुपए की टीम बनीं

शाहरुख खान और जय मेहता ने 2007 में कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी को सिर्फ 300 करोड़ रुपए में खरीदा था। पिछले 18 साल में इस फ्रेंचाइजी की वैल्यू करीब 55 गुणा बढ़ी है। केकेआर का वर्तमान में बाजार मूल्य करीब 1.78 बिलियन डालर यानि 16634 करोड़ रुपए है। वह लीग की 10 टीमों में तीसरी सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी है।

बोर्ड को होगा 200 करोड़ रुपये का मुनाफा

केकेआर और एरेस मैनेजमेंट के बीच लेन-देन के मामले को अभी बीसीसीआइ से मंजूरी मिलना बाकी है। इस सौदे से बीसीसीआइ को करीब 200 करोड़ रुपए का फायदा होगा। दरअसल, आइपीएल के नियमों के तहत किसी भी फ्रेंचाइजी की बिक्री पर बीसीआइ को पांच फीसदी हिस्सा मिलता है।