Pallu Panchayat Samiti Election Result : राजस्थान में हुए पंचायत चुनाव कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन रहा, लेकिन पल्लू पंचायत समिति चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा पर ज्यादा बढ़त बनाई है। पिल्लू पंचायत समिति में 15 सदस्यों का चुनाव हुआ। इसमें सात सीट पर कांग्रेस के उम्मदीवारों ने जीत दर्ज की, जबकि छह सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
जबकि वार्ड चार में माकपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की गई, जबकि वार्ड 12 के मतदाताओं ने न तो कांग्रेस और न ही कांग्रेस के उम्मीदवार पर विश्वास जताया, बल्कि यहां पर निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। ऐसे में अब पल्लू पंचायत समिति में अध्यक्ष के पद के लिए पूरा जोर लगने वाला है, क्योंकि 15 में से कांग्रेस ने सात व भाजपा ने छह सीट जीत है, जबकि दो उम्मीदवार अन्य है।
ऐसे में अब दो अन्य अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्णायक रहने वाले है। चुनाव पर नजर डाली जाए तो पल्लू पंचायत समिति में भाजपा से मांगीलाल , सावत्री, अनिल, उदराम, सुमित्रा, जय सिंह ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस की बात की जाए तो यहां से फूलन, कृष्णा देवी, गायत्री, कृष्णा, प्रेम कुमार, किरण, सुशीला ने जीत दर्ज की। जबकि संगीता शर्मा (माकपा), व मंजू देवी (निर्दलीय) चुनाच जीता है।
पल्लू पंचायत समिति 15 ब्लॉक के रिजल्ट
1 मांगीलाल (भाजपा)1,267 वोट से जीते
2 फूलन (कांग्रेस) 131 वोट से जीते
3 सावत्री (भाजपा) 55 वोट से जीते
4 संगीता शर्मा (माकपा) 34 वोट से जीते
5 कृष्णा देवी (कांग्रेस) 406 वोट से जीते
6 गायत्री (कांग्रेस) 355 वोट से जीते
7 कृष्णा (कांग्रेस) 206 वोट से जीते
8 अनिल (भाजपा) 317 वोट से जीते
9 उदराम (भाजपा) 158 वोट से जीते
10 सुमित्रा (भाजपा) 235 वोट से जीते
11 जय सिंह (भाजपा) 67 वोट से जीते
12 मंजू देवी (निर्दलीय) 1,554 वोट से जीते
13 प्रेम कुमार (कांग्रेस) 893 वोट से जीते
14 किरण (कांग्रेस) 535 वोट से जीते
15 सुशीला (कांग्रेस) 56 वोट से जीते


