Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खत्म होगी ट्रैफिक की समस्या, हरियाणा के इस जिले में 200 करोड़ की लागत से नए फ्लाईओवर का होगा निर्माण, देखें डिटेल्स

हरियाणा में लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं। राज्य में नए फ्लाई ओवर, एक्सप्रेसवे हाईवे, रिंग रोड आदि का निर्माण किया जा रहा है ताकि राज्य में ट्रैफिक की समस्या खत्म हो सके और सफर काफी सुविधाजनक हो सके। राज्य के अलग-अलग जिलों में विकास कार्य को गति दी जा रही है।

New Flyover
New Flyover

New Flyover Haryana: हरियाणा में लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं। राज्य में नए फ्लाई ओवर, एक्सप्रेसवे हाईवे, रिंग रोड आदि का निर्माण किया जा रहा है ताकि राज्य में ट्रैफिक की समस्या खत्म हो सके और सफर काफी सुविधाजनक हो सके। राज्य के अलग-अलग जिलों में विकास कार्य को गति दी जा रही है।

रेवाड़ी में बनेगा नया फ्लाई ओवर

अब रेवाड़ी जिले के मजरा में बना रहे एम्स तक आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर एम्स को रेवाड़ी नारनौल रोड से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 200 करोड रुपए खर्च करके रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई है। 2 साल में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यन्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों के वजह से ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। आपको बता दे की राव इंद्रजीत सिंह लंबे समय से एम्स तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए फ्लाईओवर निर्माण की मांग कर रहे थे। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी के साथ बैठक के दौरान भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था।

इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत रेवाड़ी नारनौल रेलवे लाइन पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके बनने से गाड़ियों को आसानी से जाने में मदद मिलेगी। परियोजना की पूरी होने के बाद रेवाड़ी नारनौल रोड से एम्स तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा और बिना किसी रुकावट की गाड़ियां एम्स तक जा पाएंगे। इमरजेंसी मरीजों को भी इससे काफी आसानी होगी। रेवाड़ी एम्स में जल्द ही ओपीडी की सुविधा शुरू होने वाली है ऐसे में आने वाले समय में यहां काफी भीड़ देखने को मिल सकती है।

टेंडर हुआ जारी

इस रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और 10 दिसंबर तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही इसके लिए निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।