Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का बड़ा एक्शन, 7 उद्योगों की बिजली काटने के आदेश

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का बड़ा एक्शन, 7 उद्योगों की बिजली काटने के आदेश

Sonipat Industrial Area : हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण नियमों की अनदेखी करने वाली सोनीपत जिले की सात औद्योगिक इकाइयों पर शिकंजा कस दिया है। बोर्ड के पंचकूला मुख्यालय से जारी क्लोजर डायरेक्शन (बंद करने के आदेश) की अनुपालना में सोनीपत के क्षेत्रीय अधिकारी ने इन सभी इकाइयों की बिजली आपूर्ति तत्काल प्रभाव से काटने के निर्देश दिए हैं।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई को पत्र लिखा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजय मलिक ने बताया कि विभाग ने इसे अति-आवश्यक श्रेणी में रखते हुए बिजली काटने के बाद तुरंत अनुपालना रिपोर्ट देने को कहा है।

इनकी बिजली कटेगी

मैंसर्स कर्मबीर रॉयल गैल्वेनाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, गांव भटगांव डोंगरान, सोनीपत।

मैंसर्स वीएसएन मेटल वर्क्स, प्लॉट नंबर 525एफ, एचएसआईआईडीसी फेज-2, बड़ी, सोनीपत।

मैंसर्स हरियाणा कोटिंग्स, गांव सनपेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया, तहसील गन्नौर, सोनीपत।

मैंसर्स पीजेएस ओवरसीज लिमिटेड, गांव लाठ, तहसील गोहाना, सोनीपत।

मैंसर्स शमशोंस फूड्स, 564 फूड पार्क, एचएसआईआईडीसी, राई।

मैंसर्स गोल्डन मेटल इंडस्ट्रीज, गांव ग्यासपुर, तहसील व जिला सोनीपत।

मैंसर्स प्रेम कलर केम प्राइवेट लिमिटेड, गांव पुरखास धीरान, तहसील गन्नौर, सोनीपत।

फिरोजपुर बांगर में 2 उद्योग बिना अनुमति चलते मिले

सोनीपत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने फिरोजपुर बांगर क्षेत्र में शाम के समय औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच औद्योगिक इकाइयों की जांच की गई, जिनमें से दो इकाइयां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्थापना और संचालन की अनिवार्य अनमति लिए बिना चलती मिलीं। एक इकाई में भट्ठी के लिए ईंधन के रूप में लकड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा था। बोर्ड के वैज्ञानिक-बी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि टीम ने स्थानीय लोगों नुकसान के प्रति जागरूक किया।