Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चंडीगढ़ में घर खरीदने का सुनहरा मौका, हाउसिंग बोर्ड की ई-आक्शन में मकान से इंडिपेंडेंट कोठी भी शामिल

चंडीगढ़ में घर खरीदने का सुनहरा मौका, हाउसिंग बोर्ड की ई-आक्शन में मकान से इंडिपेंडेंट कोठी भी शामिल

Chandigarh House Auction : चंडीगढ़ में अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक है तो प्रशासन ने ई-ऑक्शन खोली है। इसमें छोटा मकान या इंडिपेंडेंट कोठी खरीदने का विकल्प दिया गया है। हालांकि चंडीगढ़ में मकान व कोठी खरीदने में पंजाब व हरियाणा के साथ हिमाचल के लोग प्राथमिकता देते है, क्योंकि इन तीनों राज्यों के लोगों का चंडीगढ़ में ज्यादा आवागमन रहता है। इसलिए चंडीगढ़ के साथ हरियाणा, पंजाब व हिमाचल के लोगों को घर खरीदने का मौका दिया गया है।

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड शहर के मनीमाजरा और सेक्टर-46सी में स्थित अपनी 12 खाली फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी की बिक्री करेगा। इस नीलामी में 41.46 लाख रुपए की रिजर्व प्राइस वाले मकान से लेकर सेक्टर-46सी की 7.33 करोड़ रुपये कीमत वाली हायर इनकम ग्रुप की इंडिपेंडेंट कोठी तक शामिल है। ई-नीलामी में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक, एनआरआई या भारतीय मूल का व्यक्ति हिस्सा ले सकता है।

ऑनलाइन बोली 30 नवंबर 2026 से शुरू होगी। हालांकि, बिडिंग में शामिल होने के लिए इच्छुक खरीदारों को 27 नवंबर शाम 5 बजे तक अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट जमा कराना अनिवार्य होगा। यह रहेगा शेड्यूल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और ईएमड जमा कराने की आखिरी तारीख 27 नवंबर है। प्रॉपर्टी विजिट नीलामी खत्म होने तक हर बुधवा और शनिवार को की जा सकेगी। ऑनलाइन ई-ऑक्शन 30 नवंबर 2026 से शुरू होकर 4 दिसंबर 2026 तक चलेगी।

बजट से लेकर लग्जरी तक के विकल्प

नीलामी में सबसे कम रिजर्व प्राइस मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी स्थित मकान की 41,46,424 रुपये रखी गई है। वहीं, सबसे महंगी प्रॉपर्टी सेक्टर-46सी का एचआईजी इंडिपेंडेंट हाउस है, जिसकी रिजर्व प्राइस 7,33,94,739 रुपये तय की गई है।