Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सोना-चांदी के रेट में तूफानी गिरावट, सोना 5000 रुपये और चांदी 10000 रुपये से ज्यादा टूटी

सोना-चांदी के रेट में तूफानी गिरावट, सोना 5000 रुपये और चांदी 10000 रुपये से ज्यादा टूटी

Gold Price Crash : सोना व चांदी की कीमतों ने निवेशकों को हिला कर रख दिया है, वहीं फिलहाल शादी के लिए ज्वैलरी खरीदने वालों को बड़ी राहत दी है। सोना व चांदी की कीमत पिछले एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मार्केट के साथ भारतीय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX में सोना व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली।

MCX में सुबह मार्केट खुलते ही कीमतों में तुफानी गिरावट देखने को मिली और इसमें खरीद करने वाले लोगों को भारी निराशा हाथ लगी। ऐसे में सोना व चांदी की कीमतों में लगातार दबाव बना हुआ है। MCX में दिसंबर डिलीवरी वाले सोना 5000 रुपये तक गिर गया और कीमत 121,424 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।

हालांकि दोपहर के बाद इस रेट से सोना रिकवरी करते हुए नजर आया, लेकिन फिर भी कीमतों में दबाव बना रहा है। इसी तरह चांदी की कीमतों में हाला रहा। जहां पर चांदी की कीमत में लगभग दस हजार रुपये की गिरावट देखने को मिली। लोगों को लंबे समय के बाद चांदी की कीमत डेढ़ लाख रुपये से नीचे देखने को मिली।

शुक्रवार को चांदी की कीमत 146,868 प्रति किलोग्राम के भाव तक पहुंच गई। चांदी ने भी सोने की तरह ही बाद में रिकवर किया और दोपहर दो बजे के आसपास चांद 152000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करते हुए नजर आई। इसी तरह सोना की कीमत दोपहर बाद दो बजे 123680 के आसपास कारोबार करती हुई नजर आई।

घरेलू बाजार में कीमतों पर दबाव

लगातार सोना गिरने के चलते ज्वेलर्स को भी चिंता में डाल दिया है, क्योंकि पिछले एक सप्ताह से सोना की कीमत लगातार नीचे गिर रही है। ऐसे में सोना खरीदकर ज्वेलरी बनाने वाले लोग लगातार गिरावट से घबरा रहे है और एडवांस आर्डर लेने से बच रहे है, क्योंकि एमसीएक्स में सोना की कीमत गिरने के कारण मौजूदा कीमतों पर ही आर्डर ले रहे है। जिन ज्वेलर्स ने पहले सोना व चांदी की खरीद लिया था, उनको अब भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शादियों का सीजन होने के कारण लोगों को बड़ी राहत मिली है।