Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 आईएफएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 आईएफएस अधिकारियों के तबादले

Haryana IFS Transfer : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जहां पर एक साथ 32 आईएफएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सरकार द्वारा जारी लिस्ट को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसमें सीनियर आईएफएस अधिकारी केसी मीना को अहम जिम्मेवारी दी गई है और उनको प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर आफ फारेस्ट (पीसीसीएफ) के पद पर तैनात किया गया है।

इसी तरह नवदीप सिंह हुड्डा को भी अहम पद पर तैनात किया है। उनको पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ कम चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन, हरियाणा पंचकूला तैनात किया है और इसके अतिरिक्त एपीसीसीएफ फारेस्ट्री हरियाणा की जिम्मेवारी दी गई है।

इन अधिकारियों को यहां पर दी गई जिम्मेवारी

हरियाणा सरकार द्वारा जारी लिस्ट में आईएफएस घनश्याम शुक्ला को पंचकूला एचडीएफसी एमडी तैनात किया गया है और उनको एपीसीसीएफ डेवलपमेंट पंचकूला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अतुल जे सरकार को मेंबर सेक्रेटरी, हरियाणा स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड पंचकूला तैनात किया गया है। जबकि डा. टीपी सिंह को सीईओ कैंपा ( कंपनशेटरी अफोरस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथारिटी) हरियाणा पंचकूला में तैनात किया गया है।

ईएफएस शिवकुमार को चीफ कंजर्वेटर आफ फारेस्ट प्रोटेक्शन-2 गुरुग्राम तथा सीजीएफ गुरुग्राम तैनात किया गया है। आईएफएस वासवी त्यागी को सचिव पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव हरियाणा तथा आईएफएस रंजीथा को सीसीई एडमिनिस्ट्रेशन व सीसीएफ वाइल्डलाइफ पंचकूला तैनात किया गया है।

बी निवेदिता को सीएफ (चीफ कंजर्वेटर फारेस्ट) नॉर्थ अंबाला और सीएफ पंचकूला, जितेंद्र अहलावत को सीजीएफ एचडीएफसी गुरुग्राम और सीएफ साउथ गुरुग्राम, सुभाष यादव को सीएफ मुख्यालय पंचकूला और सीएफ सेंट्रल सर्कल रोहतक की जिम्मेदारी दी गई है। आर आनंद को सीएफ सर्कल हिसार लगाया गया है।

हैरतजीत कौर को ज्वाइंट सीईओ कैंपा और सीजीएम एचडीएफसी अंबाला, जबकि विजयलक्ष्मी को सीजीएम एचडीएफसी करनाल और सीएफ करनाल की जिम्मेदारी मिली है।