Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली को मिलेगी नई गोल्डन लाइन मेट्रो, लाजपत नगर से साकेत तक 8.3 किमी कारिडोर तैयार होगा

दिल्ली को मिलेगी नई गोल्डन लाइन मेट्रो, लाजपत नगर से साकेत तक 8.3 किमी कारिडोर तैयार होगा

Delhi Metro Expansion : दिल्ली मेट्रो का लगातार विस्तार हो रहा है, ताकि शहर का हर जगह यात्रियों को मेट्रों की सुविधा मिल सके। इसी कड़ी में दिल्ली को नई गोल्डन लाइन मेट्रो मिलने वाली है। इसके लिए स्पेशल मेट्रो के लिए नया कारिडोर तैयार किया जाएगा। इस मेट्रो कारिडोर के माध्यम से एयरपोर्ट के साथ नोएडा व दिल्ली के काफी हिस्सों में सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।

दिल्ली के लाजपतनगर से साकेत जी तक नया कारिडोर बनाया जा रहा है। इससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ ही नोएडा व दिल्ली के अन्य हिस्से से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। गोल्डन लाइन के इस कारिडोर पर बनने वाले आठ एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण कार्य दो वर्ष के अंदर तैयार होने की उम्मीद है। शीघ्र ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।

8.385 किलोमीटर लंबा होगा कारिडोर

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्लान के तहत यह मेट्रो कारिडोर 8.385 किलोमीटर लंबा होगा। लाजपत नगर, एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश-1, चिराग दिल्ली, पुष्पा भवन, साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर, पुष्प विहार और साकेत जी ब्लाक आठ स्टेशन होंगे। पिछले वर्ष दिसंबर में इस कारिडोर के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी।

वहीं, अब इसके स्टेशनों का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। आठ में से सात एलिवेटेड स्टेशन बनाने के लिए 137.92 करोड़ रुपये में काम आवंटित किया गया है। 22 माह इनका निर्माण कार्य पूरा होगा। लाजपतनगर का काम अलग से आवंटित होगा। परियोजना के जून 2029 तक पूरा होने का लक्ष्य बताया गया है।

इस कारिडोर के बनने से सबसे अधिक लाभ ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, पुष्प विहार और साकेत में रहने वालों को होगा। अभी इन क्षेत्रों के कई हिस्सों से मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए बस, आटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। नया कारिडोर बनने से इन इलाकों के बाजारों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और साकेत के व्यावसायिक केंद्रों तक पहुंच आसान होगी।