Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा रोडवेज का बढ़ेगा बेड़ा, 500 नई बसें होगी शामिल, जाने किस जिले को कितनी बसें मिली

हरियाणा रोडवेज का बढ़ेगा बेड़ा, 500 नई बसें होगी शामिल, जाने किस जिले को कितनी बसें मिली

Haryana Roadways New Buses : हरियाणा के यात्रियों व विद्यार्थियों के लिए राहत की बात है कि हरियाणा रोडवेज का बेड़ा बढ़ने वाला है। रोडवेज की बेड़ा बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा बढ़ने वाली है। अब न तो उन्हें रोडवेज बसों की कमी से निजी बसों में सफर करना पड़ेगा और न ही मनमाना किराया चुकाना पड़ेगा। प्रदेश के 22 डिपो को कुल 500 नई रोडवेज बसें मिलने जा रही हैं। ये सभी नान-एसी बसें होंगी। इनमें सर्वाधिक 40 रोडवेज बसें भिवानी को अलाट की गई हैं। दूसरे नंबर पर हिसार को 37 और तीसरे नंबर पर गुरुग्राम को 35 बसें मिली हैं।

परिवहन विभाग की ओर से जिलानुसार अलाट की गई बसों की सूची जारी कर दी गई है। विभाग के उच्च अधिकारियों के अनुसार, चार माह के भीतर इन 500 बसों की जिला स्तर पर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इससे जिले के डिपो और सब-डिपो में लंबे समय से चल रही बसों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके अलावा चंडीगढ़ डिपो को भी 14 बसें अलाट हुई हैं।

अतिरिक्त 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू परिवहन विभाग ने 500 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसे तीन से चार माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। जैसे ही ये इलेक्ट्रिक बसें पंचकूला मुख्यालय पहुंचेंगी, आवश्यकता के अनुसार विभिन्न जिलों के डिपो और सब-डिपो में इनकी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

हिसार में सर्वाधिक विद्यार्थी बस पास

विद्यार्थी बस पास की बात करें तो पूरे प्रदेश में हिसार जिला सबसे आगे है। अधिकारियों के अनुसार, जिले में करीब 30 हजार से अधिक विद्यार्थी बस पास बने हुए हैं। वर्ष 2021 में यह संख्या 23 हजार से अधिक थी, जो अब बढ़कर 30 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं, हिसार डिपो व हांसी सब-डिपो से प्रतिदिन 60 हजार से अधिक यात्री लंबे व लोकल रूटों पर सफर करते हैं।

परिवहन विभाग के महानिदेशक निखिल गजराज ने बताया कि प्रदेश को कुल 500 रोडवेज बसें अलाट हुई है। जिनमें भिवानी को कुल 40 बसें व हिसार को 37 बसे अलाट की गई है। इससे रोडवेज बसों की कमी से आमजन को निजात मिलेगी।

इन जिलों को मिलेगी सर्वाधिक रोडवेज बसें

जिला बसें अलाट

भिवानी 40

हिसार 37

गुरुग्राम 35

सिरसा 32

यमुनानगर 28

इन जिलों को मिलेगी कम रोडवेज बसें

जिला बसें अलाट

रेवाड़ी 2

चरखी दादरी 12