Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरसों और सोयाबीन में मची कीमतों की जंग, कीमतें पहुंच सकती हैं नई ऊंचाई पर

सरसों और सोयाबीन में मची कीमतों की जंग, कीमतें पहुंच सकती हैं नई ऊंचाई पर

Mustard Soybean Price : देशी की दो प्रमुख तिलहन फसल सरसों एवं सोयाबीन में कीमतों को लेकर प्रतियोगिता हो रही है। दोनों के दाम में एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए जबरदस्त होड़ मची हुई है। व्यापार विश्लेषकों का मानना है कि दोनों तिलहनों का दाम 10000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच सकता है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले इस जादुई आंकड़े तक कौन पहुंचता है।

एक तरफ नैफेड एवं हैफेड जैसी सरकारी एजेंसियों के पास सरसों का पुराना स्टरक लगभग खत्म हो चुका है इसलिए वह इसकी आपूर्ति एवं उपलब्धता बढ़ाने तथा कीमतों में तेजी पर अंकुश लगाने में सक्षम नहीं है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में भयंकर सूखा पड़ने से सीयाबीन की अधिकांश फसल चौपट होने की आशंका है।

अनेक क्षेत्रों में पानी की कमी के कारण फसल इतनी बुरी तरह से बर्बाद हो चुकी है कि उसकी कटाई-तैयारी संभव नहीं हो पाएगी। मिलर्स प्रोसेसर्स एवं व्यापारियों, स्टॉकिस्टों की जहां से और जिस दाम पर भी सोयाबीन का स्टॉक प्राप्त हो रहा है, वे उसकी खरीद से पीछे नहीं हट रहे है।

समझा जाता है कि मध्य प्रदेश से सोयाबीन का कुछ स्टॉक महाराष्ट्र पहुंच रहा है क्योंकि वहां भाव ऊंचा चल रहा है। बाजार की तेज चाल तथा उत्पादन के परिदृश्य को देखते हुए बड़े-बड़े किसानों तथा स्टॉकिस्टों ने दोनों तिलहनों का स्टॉक रोकना शुरू कर दिया है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) का एक हैरतअंगेज आंकड़ा सामने आया है। इसके तहत अक्टूबर 2026 के दौरान देशभर की मंडियों में 20 लाख टन सोयाबीन की आवक हुई मगर क्रशिंग प्रोसेसिंग 10 लाख टन की ही हो सकी।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1840 से 1860, मुंबई मूंगफली तेल 1860, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1395 से 1400, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1340 से 1345, मुंबई सोया रिफाइंड 1440, मुंबई पाम तेल 1335, इंदौर पाम 1405, राजकोट तेलिया 2880, गुजरात लूज 1825, कपास्या तेल इंदौर 1370 रुपए।

तिलहन सरसों निमाड़ी (बारीक) 9000, राबड़ा 8200 से 8400, सोयाबीन 4500 से 7500 रुपए किंटल। सोयाचीन डीओसी स्पॉट 61800 रुपए टन।