Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ब्लॉक समन्वयकों की नियुक्ति

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ब्लॉक समन्वयकों की नियुक्ति


संवादाता शाहपुरा
चित्रांश शर्मा
शाहपुरा भीलवाड़ा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम 2022 से 2027 का संचालन, क्रियान्वयन,निरीक्षण प्रबोधन एवं प्रशासनिक कार्य संपन्न कराए जाने की दृष्टि से जिला कलेक्टर भीलवाड़ा ने आदेश जारी कर शिक्षा विभाग से विशेष प्रतिनियुक्ति कर ब्लॉक वार समन्वयक लगाया है। शाहपुरा से रामधन बैरवा,बनेड़ा से जगदीश चंद्र रेगर,बदनोर से पोखर लाल गुर्जर,बिजोलिया से अशोक कुमार स्वर्णकार, हुरड़ा से जीवण लाल गुर्जर, जहाजपुर से पवन कुमार जोशी, करेड़ा से अशोक कुमार जोशी,कोटडी से उमेश कुमार खोईवाल, मांडल से हरिशंकर माली, मांडलगढ़ से विनोद कुमार कोली, रायपुर से गेहरी लाल कुमावत,सहाड़ा से शिवकुमार माली, सुवाणा से सत्यनारायण तिवाड़ी को ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किया है

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।