Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ट्रेन यात्रियों की RAC की समस्या होगी अब खत्म, रेलवे कर रहा है व्यवस्था में बड़ा बदलाव

ट्रेन यात्रियों की आने वाले समय में आरएससी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। रेलवे विभाग द्वारा सदियों पुरानी व्यवस्था में बदलाव की बड़ी तैयारी की जा रही है। जब भी आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बनाते हैं, विशेषकर त्योहारी सीजन में जब सीट की मारामारी होती है। इस स्थिति में जब यात्री टिकट लेता है तो इसमें एक विकल्प RAC यानी का मिलता है। इसे यात्री पूरा किराया देता है, लेकिन एक सीट पर 2 यात्रियों एडजेस्ट किया जाता है। अब रेलवे इन व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है।

Indian Railway
Indian Railway

Indian Railway: ट्रेन यात्रियों की आने वाले समय में आरएससी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। रेलवे विभाग द्वारा सदियों पुरानी व्यवस्था में बदलाव की बड़ी तैयारी की जा रही है। जब भी आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बनाते हैं, विशेषकर त्योहारी सीजन में जब सीट की मारामारी होती है। इस स्थिति में जब यात्री टिकट लेता है तो इसमें एक विकल्प RAC यानी Reservation Against Cancellation का मिलता है। इसे यात्री पूरा किराया देता है, लेकिन एक सीट पर 2 यात्रियों एडजेस्ट किया जाता है। अब रेलवे इन व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है।

रेलवे के इस फैसले से ट्रेन में सफर करने वाले करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। क्योंकि टिकट के पूरे पैसे देकर यात्री अपनी सीट पर आरामदायक सफर कर सकेगा। हालांकि RAC भारतीय रेल की आरक्षण व्यवस्था में दशकों से महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।

दरअसल आरएसी की व्यवस्था के तहत रेल गाड़ियों में अधिक भीड़ होने पर कंफर्म टिकट नहीं मिलते। ऐसे में यात्रियों के लिए आरएसी टिकट दिया जाता है। यानी रेल गाड़ी का एक बर्थ दो यात्रियों को सांझा करने की सुविधा। इससे यात्री को सफर करने की सुविधा तो मिल जाती है, लेकिन एक सीट पर 2 लोगों को एडजेस्ट होना पड़ता है। ऐसे में जब सफर लंबा या रात का होता है तो दोनों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

अब रेलवे के अधिकारी भी मान रहे हैं कि जब यात्री को पूरी सीट नहीं मिल रही है तो उससे यात्रा के पूरे पैसे लेना सही नहीं है। इसके कारण ही इस नियम में अब बदलाव किया जा रहा है। चूंकि यह व्यवस्था रेल गाड़ी की यात्रा के लिए रिजर्वेशन में दशकों से चल रही है, ऐसे में इसमें होने वाले बदलाव पर सभी की नजर है। क्योंकि आरएसी में कई बार दो यात्रियों में 1 महिला और दूसरा पुरुष भी हो जाते हैं।