Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीकर से हरियाणा और चंडीगढ़ के बीच सफर आसान बनाएगी राजस्थान रोडवेज की सीधी बससेवा, देखें शेड्यूल

राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा प्रदेश के यात्रियों का हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के साथ हरियाणा के कई जिलों का सफर आसान बनाने के लिए राजस्थान रोडवेज की सुपरफास्ट बस सर्विस चलाई जा रही है। यह बस प्रदेश के सीकर जिले से चलकर हरियाणा के कई जिलों से होते हुए चंडीगढ़ तक का सफर तय करेगी।

RAJASTHAN ROADWAYS SCHEDULE
RAJASTHAN ROADWAYS SCHEDULE

Rajasthan Roadways: राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा प्रदेश के यात्रियों का हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के साथ हरियाणा के कई जिलों का सफर आसान बनाने के लिए राजस्थान रोडवेज की सुपरफास्ट बस सर्विस चलाई जा रही है। यह बस प्रदेश के सीकर जिले से चलकर हरियाणा के कई जिलों से होते हुए चंडीगढ़ तक का सफर तय करेगी। राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा जारी किए गए रूट के अनुसार रोडवेज बस सीकर से चलकर नवलगढ़ ,झुंझुनूं, चिड़ावा, पिलानी, लोहारू, भिवानी, पानीपत, करनाल बाईपास और अम्बाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस बस से राजस्थान प्रदेश के साथ हरियाणा के भी कई जिलों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

सीकर से चंडीगढ़ के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा चलाई जा रही सीकर और चंडीगढ़ के बीच रोडवेज बस सीकर बस स्टैंड से सुबह 07:00 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह बस राजस्थान के नवलगढ़ शहर से सुबह 07:45 बजे, झुंझुनूं से सुबह 09:00 बजे, चिड़ावा से सुबह 09:45 बजे, पिलानी से सुबह 10:30 बजे चलकर हरियाणा की लोहारू बस स्टैंड पहुंचेगी। लोहारू से यह बस सुबह 11:10 बजे, भिवानी से दोपहर 12:30 बजे, रोहतक से दोपहर 01:50 बजे, पानीपत दोपहर 03:20 बजे , करनाल बाईपास से शाम 04:10 बजे और अम्बाला से शाम 05:50 बजे चलकर चंडीगढ़ शहर शाम 07:45 बजे पहुंचेगी।

वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

राजस्थान रोडवेज की यह सुपरफास्ट बस वापसी में चंडीगढ़ से सुबह 8:00 बजे सीकर के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह बस अंबाला से सुबह 9:10 पर करनाल बाईपास से 10:45 पर, पानीपत से 11:40 पर, रोहतक से दोपहर 138 पर, भिवानी से दोपहर 3:07 पर लोहार उसे शाम 4:35 पर पिलानी से शाम 5:10 पर, चुनाव से 5:25 पर, झुंझुनू से शाम 6:15 पर चलकर नवलगढ़ ठहराव करते हुए शाम 8:15 पर सीकर बस स्टैंड पहुंचेगी। इस बस के शेड्यूल और रूट के साथ किराए के बारे में विस्तार से जानकारी आप राजस्थान राज्य परिवहन की ऑफिशल वेबसाइट https://rsrtconline.rajasthan.gov.in/ पर अपने फोन के माध्यम से ऑनलाइन घर बैठे भी प्राप्त कर सकते हैं।