Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में पंचायती निर्माण कार्यों में फर्जीवाड़ा करने वाले सरपंच और 2 वीडीओ पर बड़ी कार्रवाई, 17 लाख वसूलने के आदेश हुए जारी

सरपंच और 2 वीडीओ पर पंचायती कार्यों में किए गए बड़े सत्र पर फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय अनियमितता के लिए जिम्मेदारों से रिकवरी करने के तहत प्रक्रिया में तत्कालीन सरपंच वगताराम से 8,66,259, तत्कालीन वीडीओ केशाराम से 8,48,059 व वीडीओ केवलराम से 18,200 रुपए से रिकवरी तय की गई है।

RAJASTHAN BREAKING
RAJASTHAN BREAKING

Rajasthan News: राजस्थान राज्य के बालोतरा जिले की गिड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खोखसर पूर्व में वर्ष 2015 से 2020 के बीच हुए विकास कार्यों में बड़ा वित्तीय फर्जीवाड़ा सामने आया। स्थानीय निवासी एडवोकेट वगताराम चौधरी की शिकायत पर गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं पकड़ी हैं। रिपोर्ट के अनुसार कागजों में लाखों रुपए खर्च दर्शा दिए गए, जबकि धरातल पर काम हुआ नहीं या अधूरा पड़ा है।

जांच के दौरान इन कार्यों में मिला फर्जीवाड़ा

बालोतरा जिले के खोखसर गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की सीसी सड़क के लिए 2 लाख स्वीकृत हुए थे। सरपंच ने इस काम पर 1.39 लाख खर्च दिखाए थे, लेकिन धरातल पर काम कभी शुरू ही नहीं हुआ। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक स्कूल में सीसी सड़क व टीन शेड के लिए 3 लाख स्वीकृत कर 2.16 लाख खर्च बताए गए, पर धरातल पर कुछ नहीं मिला। वहीं डऊकियों का बेरा प्रा. स्कूल की चारदीवारी निर्माण के नाम पर 1.50 लाख स्वीकृत कर 95,723 रुपए खर्च बताए गए और सारणों की डग प्रा. स्कूल में सार्वजनिक शौचालय के लिए 2 लाख स्वीकृत कर 2.06 लाख खर्च दर्शाए गए, जबकि दोनों जगह काम शुरू ही नहीं हुआ था। भेरसार गांव में दुकान निर्माण के लिए 4.25 लाख स्वीकृत हुए थे और 2.83 लाख खर्च दर्शाए गए।

किस पर कितनी वसूली प्रस्तावित

हेमाराम, विकास अधिकारी, गिड़ा ने बताया कि पंचायती कार्यों में किए गए बड़े सत्र पर फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय अनियमितता के लिए जिम्मेदारों से रिकवरी करने के तहत प्रक्रिया में तत्कालीन सरपंच वगताराम से 8,66,259, तत्कालीन वीडीओ केशाराम से 8,48,059 व वीडीओ केवलराम से 18,200 रुपए से रिकवरी तय की गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन सरपंच व ग्राम विकास अधिकारियों से रिकवरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।