Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, चंडीगढ़ से बिहार, यूपी तक आसान होगा सफर, रेलवे ने चलाई तीन स्पेशल ट्रेन

लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, चंडीगढ़ से बिहार, यूपी तक आसान होगा सफर, रेलवे ने चलाई तीन स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train : छठ पर्व पर बिहार व पूर्वांचल के यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग द्वारा पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ज्यादा भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग ने तीन वन वे ट्रेनों का संचालन की घोषणा की है।

इन तीन ट्रेनों के संचालन से बिहार, यूपी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इन ट्रेनों से पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। लुधियाना- कटिहार, छेहरटा- जयनगर और चंडीगढ़ मऊ के लिए चलने वाली ये ट्रेनें अम्बाला कैंट स्टेशन पर रुकेंगी। इनके संचालन से बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

लुधियाना-कटिहार स्पेशल 04670 शनिवार 14 नवंबर को सुबह 6:30 बजे लुधियाना से चलेगी। सुबह 9:25 बजे अम्बाला पहुंचेगी। यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी सहारनपुर व मुरादाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 2 बजे कटिहार पहुंचेगी। छेहरटा-जयनगर स्पेशल ट्रेन 04672 13 नवंबर को रात 10:20 बजे छेहरटा से चलेगी।

अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, धंडारी कलां, सरहिंद और राजपुरा होते हुए 14 नवंबर को सुबह 3:25 बजे अम्बाला पहुंचेगी। यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर और गोरखपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे जयनगर पहुंचेगी। चंडीगढ़-मऊ स्पेशल ट्रेन 04532 13 नवंबर को रात 11:30 बजे चंडीगढ़ से चलेगी। रात 12:20 बजे अम्बाला पहुंचेगी। सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली व लखनऊ होते हुए वाराणसी के रास्ते अगले दिन रात 9:30 बजे मऊ पहुंचेगी।

इनके अतिरिक्त फेरे

04527 सहरसा-अम्बाला कैंट का एक अतिरिक्त फेरा 17 नवंबर को निर्धारित किया गया है। वहीं, 04528 सरहिंद-सहरसा 16 नवंबर को सरहिंद जंक्शन से चलेगी। रेलवे की जारी सूची में इस ट्रेन का एक अतिरिक्त फेरा दर्शाया गया है, जबकि पहले दो अतिरिक्त फेरों की जानकारी दी गई थी।