Noida International Airport : दिल्ली एनसीआर से निकलने वाले कई नेशनल हाईवे को कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार किए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे विरोध के चलते देरी हो रही है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस- वे से लिंक होकर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की समयसीमा बढ़ने के आसार हैं।
परियोजना के रास्ते में सोतई और मोहना गांव में ग्रामीणों का विरोध बड़ी बाधा बन गया है। दोनों गांवों में अलग-अलग मांगों को लेकर काम प्रभावित हो रहा है। इसके चलते निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है। मोहना गांव में यमुना नदी पर बनाए जा रहे पुल के लिए बांध निर्माण को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
ग्रामीणों की आपत्तियों के चलते यहां बांध का काम फिलहाल बंद पड़ा है। जब तक इस विवाद का समाधान नहीं होता, तब तक परियोजना के इस महत्वपूर्ण हिस्से का काम आगे बढ़ना मुश्किल है। वहीं, सोतई गांव में जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर विवाद बना रहा। ग्रामीणों की मांग के चलते यहां भी निर्धारित समय पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था, फिलहाल काम चल रहा है।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी देने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की निगरानी सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) स्तर पर हो रही है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं और मुआवजे से जुड़े विवादों का समाधान नहीं हो पा रहा है। अब इन अड़चनों के चलते परियोजना की निर्धारित डेडलाइन प्रभावित होना लगभग तय माना जा रहा है।
वैसे एक्सप्रेसवे का काम पूरा करने की डेडलाइन अगले साल अप्रैल में है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे फरीदाबाद और नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बीच आवागमन को आसान बनाने के साथ औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ऐसे में निर्माण में हो रही देरी का असर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी की योजना पर भी पड़ सकता है।
विभिन्न हाईवे होंगे सीधे कनेक्ट
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे सबसे पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से शुरू होगा। इसके बाद कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे से होते हुए सीधा नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कनेक्ट होगा। इस एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की भी कनेक्टिविटी होगी। यमुना एक्सप्रेस-वे के लिए भी कनेक्टिविटी दी जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग फरीदाबाद से भी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कनेक्ट होगा।
मोहना में बन रहा है इंटरचेंज
मोहना गांव में एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाया जा रहा है। इसके लिए पिलर खड़े किए जा चुके हैं। गार्डर रख दिए गए हैं। अप्रोच सड़क बनाई जा रही है। इस इंटरचेंज से कुंडली-गाजियाबाद -पलवल एक्सप्रेस-वे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कनेक्ट हो जाएगा। इसके साथ ही इस इंटरचेंज का प्रयोग भी आसपास गांव के लोग कर सकेंगे। बता दें ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सेक्टर-65 के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लिंक रोड से शुरू हो रहा है। 31 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का सात किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में बनाया जाएगा और 24 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में बनेगा।
दो गांव की वजह से परियोजना को समय पर पूरा रुका है। सोतई में काफी देरी से शुरू हुआ। इसलिए अब इसका समय पर काम पूरा होने की उम्मीद कम है। धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआइ करने में देरी हो रही है। मोहना गांव में बांध का काम -