Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन में बदलाव, डीजीपी ने 6 डीएसपी समेत 7 अधिकारियों के किए तबादले

चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन में बदलाव, डीजीपी ने 6 डीएसपी समेत 7 अधिकारियों के किए तबादले

Chandigarh Police Transfer : चंडीगढ़ पुलिस प्रशानिक में बड़ा बदलाव किया गया है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक कामकाज में चुस्ती लाने के लिए डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने 6 डीएसपी और 1 इंस्पेक्टर के तबादला आदेश जारी किए हैं।

सबसे अहम बदलाव में सेंट्रल डिविजन के डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह सौंधी को हटाकर पीसीआर की कमान सौंपी गई है, जबकि उनकी जगह नॉर्थ-ईस्ट के डीएसपी राम गोपाल को नया एसडीपीओ सेंट्रल नियुक्त किया गया है। वहीं, पक्के डीएसपी बनने के बाद नीरज सरना को पहली फील्ड पोस्टिंग देते हुए एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

किसे मिली कहां जिम्मेदारी

डीएसपी राम गोपालः एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट (डीएसपी पीसीआर व पीसीसीसी का अतिरिक्त प्रभार और सीआईडी का अस्थायी कार्यभार) से हटाकर एसडीपीओ/सेंट्रल। अतिरिक्त डीएसपी/पीसीसीसी और डीएसपी/सीआईडी का काम भी देखेंगे।

डीएसपी एसपीएस सौंधीः एसडीपीओ /सेंट्रल के पद से डीएसपी पीसीआर।

डीएसपी नीरज सरनाः डीएसपी ट्रैफिक (एडमिन) से एसडीपीओ नार्थ ईस्ट

डीएसपी डॉ. प्रवेश शर्माः डीएसपी ट्राफक से डीएसपी ट्रैफिक (एडमिन)।

डीएसपी जसपाल सिंहः ऑपरेशन सेल से हटाकर डीएसपी डीसीसी और पीओ व समन स्टाफ का कार्यभार।

डीएसपी नीरज कुमार (दानिप्स कैडर): हाल ही में आए इस अफसर को डीएसपी ट्रैफिक रोड सेफ्टी (आर एंड डी) की जिम्मेदारी मिली है।

इंस्पेक्टर जसबीर सिंहः मौजूदा डीसीसी इंचार्ज के पद से हटाकर इन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है।