अलवर के बाबू झालानी ने छोटी सी दुकान से शुरू किया था सफर, आज 13 राज्यों में सैकड़ों लोगों को दे रहे हैं रोजगार
बाबू झालानी ने अपने कारोबार को विकसित करने के लिए राज्य स्तर पर डीलर तैयार किए। 90 के दशक तक कारोबार राजस्थान प्रदेश के अलवर जिले तक सीमित था, जो अब सीबा मसाला उद्योग के रूप में 21 मसालों की मिक्स मसाला लंच रेंज के साथ कंपनी के उत्पाद 13 राज्यों तक फैल चुके हैं। 1 अप्रैल 1984 को अलवर में टाउन हॉल के पास महज 11 हजार रुपए की पूंजी से कारोबार की शुरुआत करने वाले बाबू झालानी आज राजस्थान प्रदेश के जाने-माने उद्योगपतियों में शुमार हो गए हैं।
Business Success Story: राजस्थान प्रदेश में बाबू झालानी आज उद्योगपतियों में एक जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। एक छोटी सी दुकान से सफर की शुरुआत करने वाले बाबू झालानी आज 13 राज्यों में सैकड़ो लोगों को रोजगार दे रहे हैं। बाबू झालानी की कारोबारी यात्रा राजस्थान प्रदेश के अलवर से शुरू होकर 13 राज्यों तक फैल चुकी है। झालानी ने छोटी सी उम्र में बड़े सपने देखने और उन्हें मेहनत से साकार करने के लिए साढ़े चार फीट चौड़ी दुकान में व्यवसाय शुरू किया था। बाबू ने 24 वर्ष की उम्र में कारोबार की शुरुआत कर 90 के दशक में दक्षिण भारत के किसानों से सीधा जुड़ाव करते हुए बेहतर माल की खरीद करनी शुरू कर दी थी। अलवर शहर की छोटी सी दुकान से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे तेरा राज्यों तक फैल गया। आज बाबू झालानी कई राज्यों के सैकड़ो लोगों को रोजगार दे रहे हैं।
राज्य स्तर पर डीलर नेटवर्क तैयार कर बढ़ाया कारोबार
बाबू झालानी ने अपने कारोबार को विकसित करने के लिए राज्य स्तर पर डीलर तैयार किए। 90 के दशक तक कारोबार राजस्थान प्रदेश के अलवर जिले तक सीमित था, जो अब सीबा मसाला उद्योग के रूप में 21 मसालों की मिक्स मसाला लंच रेंज के साथ कंपनी के उत्पाद 13 राज्यों तक फैल चुके हैं। 1 अप्रैल 1984 को अलवर में टाउन हॉल के पास महज 11 हजार रुपए की पूंजी से कारोबार की शुरुआत करने वाले बाबू झालानी आज राजस्थान प्रदेश के जाने-माने उद्योगपतियों में शुमार हो गए हैं।
महिला भागीदारी बनी सीबा मसाला उद्योग की विशेष पहचान
1984 में शुरू हुए बाबू झालानी के सीबा मसाला उद्योग की आज महिला भागीदारी विशेष पहचान बन चुकी है। तकरीबन 10 साल पहले सीबा मसाला उद्योग ने कारोबार के विस्तार के साथ रोजगार सृजन और महिला भागीदारी को विशेष महत्व देना शुरू किया था। इसके बाद लगातार कंपनी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ते हुए अब लगभग 60 प्रतिशत हो गई है। बाबू झालानी ने इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए गुणवत्ता, ईमानदारी और निरंतर प्रयास के साथ लगातार ईमानदारी से मेहनत की। बाबू चलाने की मेहनत का ही परिणाम है कि आज सीबा मसाला उद्योग के SKU की संख्या 250 से अधिक पहुंच गई है।
सीबा महोत्सव 2026 में देश भर के 1300 डीलरों ने लिया भाग
सीबा मसाला उद्योग अब राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान बन चुका है। यही कारण है कि बाबू झालानी द्वारा आयोजित सीबा महोत्सव 2026 में देशभर से लगभग 1,300 डीलर्स ने भाग लिया। सीबा मसाला उद्योग द्वारा लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए और अपने कारोबार को और अधिक गति देने हेतु इटैलियन, चाइनीज और भारतीय स्वादों से प्रेरित 40 नए फ्लेवर्ड स्प्रिंकलर्स शुरू करने का फैसला लिया है। बाबू झालानी कड़ी मेहनत और कठोर तपस्या के चलते आज बिजनेस में आया था आजमाने की सोच रहे युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।