Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के लिए हरियाणा से सीधी बस सेवा, रोहतक से शुरू हुई नई रोडवेज बस

जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के लिए हरियाणा से सीधी बस सेवा
जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के लिए हरियाणा से सीधी बस सेवा

Rohtak Rajasthan Bus Service : हरियाणा के यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने राजस्थान के मुख्य शहरों को जोड़ने वाली सीधी बस सेवा की शुरुआत की है। यह बस सेवा राजस्थान के प्रमुख शहरों से होते हुए मुख्य पर्यटन स्थल चित्तौड़गढ़ तक लाएगी। हरियाणा रोडवेज ने रोहतक डिपो से इस बस सेवा की शुरुआत है, जो हरियाणा के झज्जर, रेवाड़ी होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

इसके बाद राजस्थान के प्रमुख शहरों से सफर तय करते हुए चित्तौड़गढ तक जाएगी। इस बस सेवा से जहां हरियाणा के यात्रियों को लाभ मिलेगा, वहीं राजस्थान के कई जिलों को हरियाणा रोडवेज की सेवा मिलने वाली है। रोहतक डिपो से बुधवार सुबह 8:30 बजे चित्तौड़गढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू होगी। 613 किलोमीटर की इस यात्रा का किराया 670 रुपये निर्धारित किया गया है।

बस रात 10:50 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। यह बस रोहतक से रवाना होकर राजस्थान के प्रमुख शहरों जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, विजयनगर और भीलवाड़ा से होकर गुजरेगी। इससे यात्रियों को चित्तौड़गढ़ पहुंचने के साथ रास्ते में पड़ने वाले शहरों तक जाने की सुविधा भी मिलेगी। इन शहरों की अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। खासकर चित्तौड़गढ़ का किला और वीरता से जुड़ा इतिहास पर्यटकों को आकर्षित करता है।

रोडवेज की ओर से निर्धारित समय के अनुसार बस चित्तौड़गढ़ से अगले दिन सुबह 4:15 बजे वापसी के लिए रवाना होगी। नई सेवा शुरू होने से रोहतक और आसपास के यात्रियों को राजस्थान के पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए सीधी बस सुविधा मिलेगी। यात्रियों को बिना किसी बस को बदले ही लंबा सफर कर सकेंगे। हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा इस बस के लिए टाइमटेबल व किराया निर्धारित कर दिया गया है।

रोहतक से चितौड़गढ़ जाने वाली बस का विभिन्न शहरों का किराया

शहर किराया

चित्तौड़गढ़ 670

भीलवाड़ा 610

विजय नगर 540

अजमेर 418

किशनगढ़ 388

जयपुर 283

कोटपुतली 167

रेवाडी 92

झज्जर 37

नोटः- किराया रुपये में दिया गया है।