Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लखनऊ वाराणसी, छपरा और बरौनी के यात्रियों के लिए खुशखबरी, छठ पर चंडीगढ़ से चलेगी आरक्षित स्पेशल ट्रेन

लखनऊ वाराणसी, छपरा और बरौनी के यात्रियों के लिए  खुशखबरी
लखनऊ वाराणसी, छपरा और बरौनी के यात्रियों के लिए खुशखबरी

Chhath Puja Train : रेलवे विभाग ने यूपी व बिहार के यात्रियों को राहत देते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हरियाणा व पंजाब से चलने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ भाड़ है और धक्का मुक्की का माहौल बना रहता है। ऐसे में छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के बीच नियमित ट्रेनों में जगह मिलना मुश्किल हो रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ से बिहार के बरौनी के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन आन डिमांड के तहत चलाई जा रही इस विशेष ट्रेन से बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

चंडीगढ़ से बिरौनी ट्रेन का ठहराव

इस ट्रेन का और ठहराव अंबाला छावनी यमुनानगर में भी रहेगा। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ट्रेन संख्या 04538 चंडीगढ़-बरौनी आरक्षित स्पेशल 10 नवंबर को रात 10 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। रास्ते में अंबाला छावनी, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी और छपरा होते हुए तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04537 बरौनी चंडीगढ़ स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे बरौनी से रवाना होगी।

यह छपरा, वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर और अंबाला छावनी होते हुए अगले दिन दोपहर 1:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। रेलवे का मानना है कि त्योहारों के दौरान विशेष ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि, छठ पर घर जाने वालों की संख्या इतनी अधिक है कि अतिरिक्त ट्रेनों के बावजूद यात्रियों को सफर के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

धक्का-मुक्की से बचने की अपील

अंबाला मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय जल्दबाजी नहीं करने तथा धक्का-मुक्की से बचने की अपील की है। यात्रियों को संयम बनाए रखने और अपनी सुरक्षा के साथ दूसरे यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखने को कहा गया है।