Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली, सोनीपत, पानीपत और अंबाला रूट के यात्रियों को झटका, दस घंटे से ज्यादा लेट चल रही ट्रेन

दिल्ली, सोनीपत, पानीपत और अंबाला रूट के यात्रियों को झटका
दिल्ली, सोनीपत, पानीपत और अंबाला रूट के यात्रियों को झटका

Train Delay : रेलवे की व्यवस्था एक बार फिर से पटरी से उतरती नजर आ रही है। ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को असुविधा और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न रेल खंडों पर पटरियों की मरम्मत का काम चल रहा है और इस कारण ट्रैफिक ब्लाक लिया गया है। मरम्मत कार्य और तकनीकी सुधारों की वजह से ट्रेनों के समय चक्र पर असर पड़ा है, जिसके कारण गाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ है।

सोनीपत रेलवे स्टेशन से दिल्ली व अंबाला की तरफ रोजाना 40 हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। ट्रेनों के लेट-लतीफी के कारण दैनिक यात्री और लंबी दूरी का सफर करने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को अमृतसर से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे से अधिक की देरी से स्टेशन पर पहुंची, वहीं बठिंडा एक्सप्रेस भी सवा दो घंटे तक की देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं अप व डाउन ट्रैक की कई अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे तक की देरी से चली। ट्रेनों के अनिश्चित समय के कारण यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर बैठकर इंतजार करना पड़ा।

दिल्ली के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते कई बार ट्रेने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। यह व्यवस्था ट्रेनों का परिचालन समय पर करने के लिए ही किया जा रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ट्रेन जो देरी से चल रही है

पानीपत-नई दिल्ली मेमू 01.00 घंटे

बठिंडा एक्सप्रेस 02.15 घंटे

अमृतसर-दिल्ली इंटरसिटी एक्स. 10.30 घंटे

पानीपत-नई दिल्ली मेमू 01.30 घंटे

दिल्ली-पानीपत मेमू 01.00 घंटे

नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू 00.50 घंटे

दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्स. 01.30 घंटे

बठिंडा एक्सप्रेस 01.36 घंटे

दिल्ली-पानीपत मेमू 01.00 घंटे

नेताजी एक्सप्रेस 01.00 घंटे

मूरी एक्सप्रेस 01.30 घंटे