Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जैसलमेर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान जिले के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग का शेड्यूल भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री आज जैसलमेर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित तनोट माता के मंदिर में दर्शन करने के बाद भारत-पाकिस्तान सरहद पर तैनात सेना के वीर जवानों के साथ भाई दूज का पावन पर्व मनाने हेतु जैसलमेर पहुंच रहे हैं। सीएम द्वारा जैसलमेर के एक दिवसीय दौरे के दौरान जिले के विकास को लेकर सरकार की विभिन्न परियोजनाओं को हरी झंडी दी जा सकती है। बता दें कि प्रशासन द्वारा सीएम भजनलाल शर्मा के जैसलमेर दौरे का पूरे दिन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
जिले के विकास को लेकर दोपहर 3:00 बजे करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग
राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री आज जैसलमेर दौरे के दौरान दोपहर 3:10 पर जिले में होने वाले विकास कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं से मीटिंग करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम मीटिंग के दौरान जिले में होने वाले विकास कार्यों को लेकर प्रस्तावित परियोजनाओं को हरी झंडी दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री आज दोपहर 3:10 से 4:10 तक जैसलमेर जिले के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एयरपोर्ट के नजदीक होटल क्लब महिंद्रा में मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा और संवाद करेंगे। मीटिंग के बाद सीएम शाम 4:10 पर स्पेशल प्लेन से जयपुर के लिए प्रस्थान कर शाम 5:10 पर राजधानी पहुंचेंगे।


