Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अजमेर से बीकानेर तक के रोडवेज डिपो अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 100 से ज्यादा स्पेशल बसें

अजमेर से बीकानेर तक के रोडवेज डिपो अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 100 से ज्यादा स्पेशल बसें

Rajasthan Roadways Special Bus : राजस्थान रोडवेज विभाग अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले को लेकर अलर्ट मोड पर आ गया है। देश व विदेश से अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए राजस्थान रोडवेज ने स्पेशल बस चलाने की योजना बनाई है।

राजस्थान रोडवेज ने इसके लिए अजमेर से लेकर बीकानेर तक के डिपो को अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले को लेकर स्पेशल योजना बनाने के निर्देश दिए है, ताकि अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले में आने वाले लोगों को यातायात की परेशानी नहीं झेलनी पड़े और उनकी आवाजाही सुरक्षित व आरामदेय हो सके। राजस्थान रोडवेज मेले में करीब 100 अतिरिक्त बसी का संचालन करेगा। पुष्कर मेले का आयोजन हर साल होता है और इस मेले में लाखों की संख्या में देश व विदेश से पर्यटक आते है।

कार्तिक स्नान पर चलेगी सबसे ज्यादा बसें

पुष्कर मेले में सबसे ज्यादा भीड़ कार्तिक स्नान के दौरान होती है। इसलिए रोडवेज विभाग ने इस दिन करीब 100 से अधिक अतिरिक्त मेला स्पेशल बसों का संचालन करेगा। खासतौर पर 20 से 24 नवम्बर को कार्तिक स्नान के चलते ज्यादा बसे चलेंगी। अजमेर और अजयमेरू सहित ब्यावर, भीलवाड़ा, जोधपुर, वैशाली नगर, बीकानेर, कोटा, फलौदी, डीडवाना, सीकर, झुंझुनूं सहित अन्य डिपो से बसें मंगवाई जाएंगी। अन्य मार्गों पर भेजे जाने वाली बसों की भी पुष्कर मार्ग से चलाया जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा 24 नवम्बर की होगी। इसके चलते रोडवेज को सर्वाधिक यात्रीभार मिलेगा। श्रद्धालु 19 और 20 नवम्बर से ही पुष्कर पहुंचना शुरू होंगे। मेले के दौरान बसों के 200 से 250 से अधिक फेरे लगने की उम्मीद है। जरूरत पड़ने पर लम्बे रूट की बसों को भी पुष्कर का फेरा लगाकर पुनः अपने मूल रूट पर भेजा जाएगा। पुष्कर मेले में 50 से 60 हजार यात्रियों के बसों में सफर करने की उम्मीद है।