Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

3 करोड़ रुपये से बदलेगा हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन का स्वरूप, तीसरे प्लेटफार्म के साथ बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

3 करोड़ रुपये से बदलेगा हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन का स्वरूप, तीसरे प्लेटफार्म के साथ बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

Railway Station Development : रेलवे विभाग द्वारा हरियाणा के रेलवे स्टेशनों का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। इसी कड़ी में सिरसा के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक का पुनर्निर्माण पूरा होने के बाद अब तीसरे प्लेटफार्म का निर्माण शुरू हो गया है। रेलवे की गतिशक्ति यूनिट करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से यह काम करवाएगी।

इसे 60 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत मौजूदा प्लेटफार्म नंबर दो को विकसित कर तीसरे प्लेटफार्म का रूप दिया जाएगा। प्लेटफार्म की चौड़ाई 10 से बढ़ाकर 14 मीटर की जाएगी। नई रेल लाइन बिछाने के साथ दोनों ओर ट्रैक बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए नए शौचालय और वाटर बूथ भी बनाए जाएंगे। इससे ट्रेनों के आवागमन और ठहराव की व्यवस्था बेहतर होगी।

एक प्लेटफार्म बढ़ने से ट्रेनों के संचालन में मिलेगी सहूलियत

अभी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध प्लेटफार्मों के अनुसार ही ट्रेनों के ठहराव और संचालन की व्यवस्था करनी पड़ती है। कई बार एक प्लेटफार्म पर ट्रेन खड़ी होने के दौरान दूसरी ट्रेन के आवागमन और ठहराव के प्रबंधन में अतिरिक्त सतर्कता

रखनी पड़ती है। तीसरा प्लेटफार्म बनने के बाद रेलवे के पास ट्रेनों के संचालन के लिए एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा। इससे व्यस्त समय में एक से अधिक ट्रेनों का संचालन और ठहराव व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

बेहतर मिलेंगी सुविधाएं

रेलवे में सुपरवाइजर योगेश कजारिया ने बताया कि तीसरे प्लेटफार्म का निर्माण करीब 60 दिन में पूरा हो जाएगा। इससे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था बेहतर होगी। खासकर व्यस्त समय में एक से अधिक ट्रेनों के आवागमन के दौरान अतिरिक्त प्लेटफार्म उपयोगी साबित होगा। यात्रियों को भी ट्रेन के इंतजार और आवागमन के दौरान पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। तीसरे प्लेटफार्म के निर्माण का फायदा सीधे यात्रियों को मिलेगा। ट्रेन पकड़ने और उतरने के लिए अतिरिक्त प्लेटफार्म उपलब्ध होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।