Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कर्मभूमि एक्सप्रेस अग्निकांड की हाईलेवल जांच शुरू, 3 माह पुराने कोच भी जांच के घेरे में

कर्मभूमि एक्सप्रेस अग्निकांड की हाईलेवल जांच शुरू, 3 माह पुराने कोच भी जांच के घेरे में

Train Fire Investigation : पंजाब के सराय बंजारा स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में छह नवंबर को लगी आग के मामले की अब रेलवे विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जिन डिब्बों में आग लगी थी यह तीन माह पहले ही बनकर तैयार हुए थे। ऐसे में रेलवे विभाग सुरक्षा व्यवस्था के साथ नए कोच की गुणवत्ता और इसमें लगे विद्युत उपकरणों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसलिए इनको जांच के दायर में लगाय गया है। ट्रेन के सभी 22 कोच अगस्त में ही पंजाब की कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में तैयार हुए थे। निर्माण के समय उनकी निर्धारित जांच भी की गई थी। हादसे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। अंबाला मंडल स्तर पर पांच सदस्यीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की गई थी। अब उत्तर रेलवे के बड़ौदा हाउस (दिल्ली) से सेफ्टी, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई है। टीम सराय बंजारा के अलावा अंबाला और चंडीगढ़ पहुंचकर जांच करेगी।

रेलवे जले हुए डिब्बों को अंबाला व चंडीगढ़ पहुंचाया

पंजाब में आगजनी की घटना में जले हुए डिब्बों को अंबाला और चंडीगढ़ में खड़ा किया है। जले चारों कोच अंबाला छावनी में हैं, जबकि बाकी कोच चंडीगढ़ में हैं। टीम इनका तकनीकी निरीक्षण करेगी। जांच में यह भी देखा जाएगा कि आग किस कोच से शुरू हुई और वहां कौन से उपकरण या विद्युत प्रणाली मौजूद थी। प्रारंभिक स्तर पर मोबाइल फोन, चार्जर या अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

150-150 से अधिक यात्री और सामान से भरे थे डिब्बे

जिन अनारक्षित डिब्बों में आग लगी, उनमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। एक-एक डिब्बे में 150 से अधिक यात्रियों के होने की जानकारी सामने आई है। यात्रियों के साथ सामान भी था। आग इतनी तेजी से फैली थी कि करीब 35 मिनट में चार कोच जल गए। ट्रेन को समय रहते नहीं रोका जाता तो आग दूसरे डिब्बों तक फैल सकती थी।