Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खाटूश्याम मंदिर जाने से पहले पढ़ें ये खबर, विशेष तिलक-श्रृंगार के चलते 19 घंटे दर्शन बंद रहेंगे

खाटूश्याम मंदिर जाने से पहले पढ़ें ये खबर, विशेष तिलक-श्रृंगार के चलते 19 घंटे दर्शन बंद रहेंगे

Khatu Shyam Temple Timing : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर में 19 घंटे दर्शन बंद रहने वाले है। सीकर जिले के खाटूश्याम मंदिर में राजस्थान, हरियाणा, एमपी, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब सहित प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है।

खाटूश्याम बाबा मंदिर का 12 नवंबर को विशेष तिलक श्रृंगार का आयोजन किया जाएगा। इसके चलते मंदिर प्रशासन ने आम भक्तों के लिए दर्शनों के बंद रखा जाएगा। इसलिए खाटूश्याम मंदिर प्रबंधन की तरफ से इसके लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिया है।

खाटूश्यामजी मंदिर में 12 नवंबर को बाबा खाटूश्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार किया किया गया है। इसके चलते 11 नवंबर की रात दस बजे से 12 नवंबर की शाम 5 बजे तक बाबा श्याम मंदिर के पट बंद रहेंगे और श्रद्धालुओं के मंदिर में आवाजाही पर रोक रहेगी।

शाम 5 बजे बाद फिर होंगे दर्शन

कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का ध्यान रखकर ही खाटूधाम पहुंचें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। 12 नवंबर को शाम 5 बजे के बाद मंदिर के पट दोबारा खोल दिए जाएंगे और भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।