Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान-हरियााण रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत, रेवाड़ी, फुलेरा डबल ट्रैक परियोजना को मिली रफ्तार

राजस्थान-हरियााण रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत, रेवाड़ी, फुलेरा डबल ट्रैक परियोजना को मिली रफ्तार

Rajasthan-Haryana Rail Line : रेलवे विभाग द्वारा हरिणाणा व राजस्थान के बीच में रेल नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। हरियाणा से हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु खाटूश्याम व दूसरे धार्मिक स्थलों पर जाते है, ऐसे में रेलवे विभाग द्वारा बढ़ाई जा रही कनेक्टिविटी का सीधा लाभ मिलने वाला है।

रेलवे विभाग ने यात्रियों का सफर सुपरफास्ट बनाने के लिए रेवाड़ी-फुलेरा रेल लाइन को दोहरीकरण का काम रफ्तार पकड़ने वाला है। इस रेलवे प्रोजेक्ट का काम उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से करवाया जा रहा है और इस प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

इसमें पहले चरण में खोरी से रेवाड़ी तक दोहरीकरण का काम किया जाएगा और इस पर दिसंबर माह तक काम शुरू हो सकता है। इससे पहले कुंड से नारनौल और अटेली कुंड -खोरी-पाटली सेक्शन का काम किया जाएगा।

फिलहाल रेवाड़ी से फुलेरा तक सिंगल रेल लाइन है, इसके कारण यातायात प्रभावित होता है और ट्रेनों की क्रासिंग में काफी समय लग जाता है, लेकिन दोहरीकरण होने के बाद ट्रेनों को अनावश्यक रूप से दूसरी ट्रेन के आने के इंतजार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और यात्रियों का सफर सुपरफास्ट होने वाला है।

रेवाड़ी, फुलेरा रेल लाइन को चार चरणों में होगी डबल ट्रैक

रेलवे विभाग द्वारा राजस्थान व हरियाणा की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रेवाड़ी से फुलेरा रेल लाइन का दोहरीकरण के काम को चार भागों में बांटा गया है। इसमें पहले चरण का काम शुरू हो चुका है। इसके पहले चरण में अटेली से कुंड तक की रेल लाइन का दोहरीकरण किया गय है।

जबकि दूसरे चरण में नारनौल से अटेल तक की रेल लाइन का दोहरीकरण किया गया है। जबकि तीसरे चरण में कुंड से खोरी तक की रेल लाइन का दोहरणी काम किया जा रहा है। जबकि अंतिम व चौथे चरण में खोरी से रेवाड़ी तक की रेल लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा।