Special Train Schedule: रेलवे विभाग द्वारा छठ पूजा के त्यौहार को देखते हुए कल जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से उत्राण के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 10 नवंबर और 17 नवंबर को दो फेरे लगाएगी। खातीपुरा-उत्राण स्पेशल ट्रेन कल वहीं आज से उत्राण से खातीपुरा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन कल सुबह 10:00 बजे जयपुर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन इसके बाद 16 नवंबर को उत्राण और खातीपुरा के बीच एक फेर और लगाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से राजस्थान के कई जिलों सहित मध्य प्रदेश के रतलाम, मंदसौर और नीमच के ट्रेन यात्रियों का भी सफर आसान होगा।
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
खातीपुरा-उत्राण स्पेशल ट्रेन कल मंगलवार को खातीपुरा से चलकर उत्राण रेलवे स्टेशन पर अगले दिन बुधवार को आगमन करेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जयपुर, किशनगढ़, मदार, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच और अंकलेश्वर सहित राजस्थान मध्यप्रदेश और गुजरात के कई छोटे-बड़े शहरों में ठहराव करेगी।
इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
खातीपुरा-उत्राण स्पेशल ट्रेन संख्या 09132 कल मंगलवार को दोपहर 12: 40 बजे खातीपुरा से चलकर चित्तौड़गढ़ रात 8:25 बजे, नीमच रात 9:20 बजे, मंदसौर रात 10:15 बजे और रतलाम रात 11:48 बजे, दाहोद रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात 1:40 बजे दाहोद पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन उत्राण रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह 6:40 बजे पहुंचेगी। वहीं उत्राण-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन संख्या 09131 आज दोपहर 2:15 पर खातीपुरा के लिए रवाना हो चुकी है। यह ट्रेन कल सुबह 10:00 बजे जयपुर पहुंचेगी।


