train suspected cancelled : हरियाणा से मुंबई तक का सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे विभाग ने भिवानी से बांद्रा जाने वाली स्पेशल रेल सेवा को 12 नवंबर को आंशिक रूप से रद कर दिया है। रेलवे विभाग ने यह फैसला बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के निर्माण कार्य होने के चलते उठाया गया है। इसके कारण रेलवे ने इस ट्रेन के रुट को कम कर दिया है और अब यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस स्टेशन तक जाने की बजाए बोरीवली तक जाएगी। ऐसे में यात्री इस ट्रेन में सफर करने से पहले जांच जरूर ले।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09006 भिवानी-बांद्रा ट्रेन में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन भिवानी रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और यह बांद्रा टर्मिनस के बजाय बोरीवली तक ही संचालित होगी। रेलवे विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है कि 12 नवंबर को यह ट्रेन बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस के बीच संचालन नहीं होगा।
भिवानी से इस समय रवाना होगी ट्रेन
रेलवे विभाग के अनुसार भिवानी-बांद्रा ट्रेन भिवानी रेलवे स्टेशन से दोपहर 2:35 बजे रवाना होगी। इसके बाद चरखी दादरी से 3 बजे, कोसली से 3:32 बजे, रेवाड़ी से 4:40 बजे, अलवर से 5:32 बजे और जयपुर से शाम 7:50 बजे रवाना होगी। आगे किशनगढ़ से रात 9:05 बजे, अजमेर से 10:15 बजे और नसीराबाद से 10:48 बजे रवाना होगी।
इसके बाद अगले दिन ट्रेन भीलवाड़ा से रात 12:30 बजे, चित्तौड़गढ़ से 2:15 बजे, नीमच से 3:03 बजे, मंदसौर से 3:44 बजे और रतलाम से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद वडोदरा से सुबह 9 बजे, सूरत से 11:33 बजे और वापी से दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर दोपहर 3:20 बजे बोरीवली पहुंचेगी। सामान्य समय-सारणी के अनुसार ट्रेन शाम 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचती है, लेकिन 12 नवंबर को वहां तक नहीं जाएगी।


