Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिवाली पर परिवार की खुली किस्मत, 200 रुपये की लाटरी से जीते डेढ़ करोड़ रुपये

दिवाली पर परिवार की खुली किस्मत, 200 रुपये की लाटरी से जीते डेढ़ करोड़ रुपये

Punjab Lottery : दिवाली के दिन पंजाब के एक सामान्य परिवार की किस्मत खुल गई। जहां पर महम 200 रुपये की टिकट ने परिवार को डेढ़ करोड़ का मालिक बना दिया। दिवाली के दिन पंजाब में खुली लाटरी में परिवार की लाटरी नंबर लग गया। जहां पर लाटरी लगने का पता चलते ही परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा और इसका पता चलते लाटरी विक्रेता व विजेता परिवार ने जमकर खुशी मनाई।

पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने गया, रास्ते में पत्नी के नाम खरीद ली टिकट

पंजाब के बुढ़लाडा के गांव सैदेवाला निवासी युद्धवीर सिंह अपनी पत्नी हरमन कौर का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बुढलाडा आया था। जहां पर रास्ते में उसने भीखी रोड स्थित धन्ना लाटरी स्टाल से मंथली खुलने वाली लाटरी की 200 रुपये की टिकट अपनी पत्नी हरमन कौर के नाम खरीद ली।

अब जब दिवाली के दिन यह लाटरी खुली तो हरमन कौर के नाम से खरीदी गई टिकट से डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम निकल गया और जब इसकी जानकारी युद्धवीर सिंह व उसकी पत्नी हरमन कौर को दी तो दिवाली के दिन खुशी छा गई।

घर में आई थी बेटी, अस्पताल गया है परिवार

धन्ना सिंह ने बताया कि विजेता परिवार में शनिवार को ही बेटी का जन्म हुआ था। नवजात की तबीयत ठीक न होने से परिवार उसे चेकअप के लिए अस्पताल ले गया है। परिवार के लौटते ही उन्हें स्टाल पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। पहला इनाम निकलने की खुशी में धन्ना सिंह ने स्टाल पर लड्डू बांटे और ढोल बजवाकर जश्न मनाया।

विजेता बोला बेटी लक्ष्मी बनकर घर आई

पहला इनाम जीतने वाले युद्धवीर सिंह ने बताया कि उसके घर पर दिवाली से एक दिन पहले ही बेटी का जन्म हुआ था और उसके अगले ही दिन उसकी लाटरी लगने का फोन आया। ऐसे में उसके घर पर बेटी लक्ष्मी बनकर आई है और मेरी पत्नी के नाम पर डेढ़ करोड़ की लाटरी लगी है। ऐसे में परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है। बेटी लक्ष्मी बनकर आई है, जिसने परिवार पर धन की बरसात कर दी है।