New flyovers : देश के सुंदर शहरों में शामिल इंदौर शहर की ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए प्लान बनाया गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने शहर में नए फ्लाईओवर और रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने का योजना बनाई है और जल्द ही यह योजना धारतल पर उतरी हुई नजर आएगी। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने शहर में एक फ्लाईओवर व छह आरओबी बनाने की योजना बनाई है।
योजना के तहत शहर के रोबोट और रेडिसन चौराहों पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसी तरह एमआर-12 कैलोदहाला रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे विभाग के साथ मिलकर छह लेन आरओबी बनाया जाएगा। इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा टेंडर लगाए गए है और इन टेंडर को लेने के लिए तीन एजेंसियों द्वारा रुचि दिखाई गई है। ऐसे में अब फाइनेंशियल प्रस्ताव खोले जाएंगे।
एमआर12 सड़क का हो रहा निर्माण
इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर की सड़क नेटवर्क को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा एमआर-12 सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क के माध्यम से उज्जैन रोड से एबी रोड से होते हुए बाईपास को जोड़ने के लिए नौ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क का निर्माण टुकड़ों में किया जाएगा। जाम नहीं लगे इसके लिए कैलोदहाला रेलवे क्रासिंग पर छह लेन का आरओबी का निर्माण किया जाएगा।
तीन लेन पीडब्ल्यूडी व तीन लेन आइडीए बनाएगा
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा एमआर 12 पर अलग से तीन लेन का आरओबी बनाने की योजना बनाई है। हालांकि इस पर तीन लेन का आरओबी लोक निर्माण विभाग द्वारा आरओबी बनाया जा रहा है। जहां पर लोक निर्माण विभाग के आरओबी का लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसका जल्द ही निर्माण हो जाएगा। इसके बाद आईडीए के द्वारा तीन लेन का अलग से आरओबी बनाया जाएगा, ताकि तीन लेन को आवागमन के लिए अलग-अलग किया जा सके। इसके बाद जाम से राहत मिलने वाली है।
सिंहस्थ में होगा उपयोगी
एमआर-12 के साथ एमआर-11 मार्ग भी सिंहस्थ के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इन मार्गों के विकास से शहर के यातायात को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। हालांकि एमआर-12 के निर्माण में रविदास नगर के कुछ निर्माण बाधक हैं। इसके कारण सड़क विकास की योजना प्रभावित हो रही है। इनके स्थानांतरण की तैयारी शुरू कर दी है।


