Bihar Special Train : रेलवे विभाग द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यूपी व बिहार में छठ पूजा का जोर रहता है, इसके लिए रेलवे विभाग ने इसके लिए अलग-अलग मंडलों के हिसाब से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि कामकाज के सिलसिले में बाहर गए बिहार, यूपी व बंगाल के लोग छठ पूजा पर अपने घर पर पहुंच सकें।
इसके लिए भोपाल रेल मंडल की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। त्योहारी सीजन में भीड़ को देखते हुए भोपाल रेल मंडल की तरफ से 24 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। नवंबर में भोपाल मंडल से होकर विभिन्न दिशाओं में कुल 24 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों एवं धार्मिक स्थलों तक आवागमन की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि भोपाल, रानी कमलापति, बीना, गुना एवं इटारसी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आरपीएफ एवं टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, प्रवेश एवं निकास द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
भोपाल रेल मंडल द्वारा इन स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन
रेलवे विभाग के भोपाल मंडल द्वारा जारी नोटिस में 24 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। इसमें आरकेएमपी-दानापुर (01667/01668), आरकेएमपी-रीवा (02191/02192), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ (01123/01124), पुणे-गोरखपुर (01415/01416), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर (01079/01080), हडपसर-गाजीपुर सिटी (01431/01432),
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस (01051/01052), सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (04212/04211), अजमेर-रांची (09619/09620), जोधपुर-चेन्नई बीच (04815/04816), उधना-प्रयागराज (04106/04105) एवं बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (02200/02199) ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से यूपी, बिहार व बंगाल जाने वाले हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिलने वाला है।


