Semiconductor India : एमपी के इंदौर शहर सेमीकंडक्टर का हब बनने वाला है, क्योंकि निवेश करने वालों की पहली पंसद बना हुआ है। सेमीकंडक्टर कॉन्क्लेव का असर दिख रहा है। सेमीकंडक्टर सेक्टर में काम करने वाली देश की कई बड़ी कंपनियों ने इंदौर में काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए जगह की मांग की है। इसे ध्यान में रखते हुए परदेशीपुरा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स में तैयार हुए आइटी पार्क को पहले सेमीकंडक्टर पार्क का रूप देकर कंपनियों को अलॉट करने की तैयारी है।
एमपीआइडीसी ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्क का निर्माण किया है। करीब 6 साल में आइटी पार्क तैयार हुआ और इसे अलॉट करने की तैयारी है। यहां आइटी कंपनियों को लाने की मंशा थी, लेकिन कुछ दिन पहले हुए सेमीकंडक्टर कॉन्क्लेव के बाद इसे लेकर प्राथमिकताएं बदल गई। कॉन्क्लेव के बाद बडी संख्या में सेमीकंडक्टर सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों की मांग पर प्रशासन देने का फैसला किया है।
एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक ने आइटी पार्क में इन्हें जगह डेवलपमेंट कॉर्पोरशन इस पर काम कर रहा है। यहां करीब 25 कंपनियों को जगह दी जा रही है और नए साल में कंपनियां सेमीकंडक्टर का काम शुरू कर देंगी। एमपीआइडीसी की कार्यकारी निदेशक प्रीति यादव के मुताबिक, आइटी पार्क के लिए बनी बिल्डिंग को लॉन्ग टर्म लीज पर इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को दिया जा रहा है। कॉपॅर्पोरिशन सेमीकंडक्टर सेक्टर की कंपनियों को जगह अलॉट करेगा।
दिसंबर तक दूसरा आइटी पार्क होगा तैयार
एमपीआइडीसी भंवरकुआं में 22 मंजिला आइटी पार्क का निर्माण कर रहा है। यहां दो हिस्सों में काम चल रहा है। एक हिस्से का काम पूरा होने को है। अधिकारियों के मुताबिक, दिसंबर तक आइटी पार्क का काम पूरा करने का लक्ष्य है। नए साल में आइटी कंपनियों को यहां जगह आवंटित होगी और बड़ी संख्या में स्थानीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को रोजगार मिलेगा।


