RBSE Exam 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा के लिए केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बोर्ड ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ परीक्षा केन्द्रों में किए जाने वाले बदलाव व नए केन्द्र जोड़ने और पुराने हटाने संबंधी रिपोर्ट पर चर्चा पूरी कर ली है। दिवाली बाद बोर्ड द्वारा गठित किए गए केन्द्र घोषित कर दिए जाएंगे।
विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि इस बार प्रदेशभर में करीब 6 हजार केन्द्र बनाए जाएंगे। केन्द्र निर्धारण में दूरी का विशेष ख्याल रखा गया है, ताकि परीक्षार्थियों को केन्द्रों तक पहुंचने में परेशानी नहीं हो। प्रदेश के सभी 41 जिलों में विद्यालयों के नजदीक ही केन्द्र बनाए गए है। 26 जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा जिलेवार रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड को केन्द्रों की सूची सौंप दी गई है। शेष 15 जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
दो बार होगी दसवीं की परीक्षा
बोर्ड की इस बार दसवीं की दो बार परीक्षा होनी है। मुख्य परीक्षा बारहवी के साथ फरवरी और दूसरी परीक्षा मई में प्रस्तावित है। दूसरी बार वाली परीक्षा परिणाम सुधार परीक्षा कहलाएगी। इसमें अधिकतम तीन विषयों में सुधार परीक्षा दी जा सकेगी। पूरक परीक्षा इस बार नहीं होगी। केवल बारहवीं कक्षा में ही पूरक परीक्षा ली जाएगी।
विद्यार्थियों का पूरा रिपोर्ट
कक्षा-10: करीब 12 लाख परीक्षार्थी
कक्षा-12 : 9 लाख से ज्यादा
मुख्य परीक्षा : 4 फरवरी से प्रस्तावित


