Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अजमेर को मिलेंगी करोड़ों की सौगात, लेपर्ड सफारी, 80 हजार क्षमता वाला स्टेडियम समेत कई बड़े प्रोजेक्ट

अजमेर को मिलेंगी करोड़ों की सौगात, लेपर्ड सफारी, 80 हजार क्षमता वाला स्टेडियम समेत कई बड़े प्रोजेक्ट

Ajmer News : राजस्थान के अजमेर जिले की तस्वीर बदलने वाली है। राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के लिए कई नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। पर्यटन और विकास के क्षेत्र में शहर निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है। आने वाले समय में विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के पूर्ण होने से अजमेर की तस्वीर बदलेगी और शहरवासियों को अनेक महत्वपूर्ण सौगातें मिलेंगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि आने वाले समय में विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के पूर्ण होने से अजमेर की तस्वीर बदलेगी।

अजमेर जिलो को मिलेंगे यह प्रोजेक्ट

राजस्थान के अजमेर शहर को नई विकास की सौगात मिलने वाली है। 24 करोड़ रुपये की लागत से गंगा-भैरव घाटी को लेपर्ड सफारी के तौर पर विकसित किया जाएगा। इससे रणथम्भौर, सरिस्का, रावली-टॉडगढ़ एवं जवाई बांध की तर्ज पर यहां सनसेट प्वाइंट, सेल्फी प्वाइंट, ट्रैक एवं विश्राम स्थलों को विकसित किया जाएगा, जोकि पूरी तरह से प्राकृतिक स्वरूप में विकसित होंगे।

जबकि दूसरी बड़ी सौगात 8.50 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर रोड पर भव्य प्रवेश द्वार के साथ उसका सौंदर्यीकरण करने का काम किया जाएगा। अजमेर का यह प्रवेश द्वार तीर्थराज पुष्कर, भगवान झूलेलाल, सम्राट अजयराज, सम्राट पृथ्वीराज एवं स्वामी दयानंद की भव्य मूर्तियों को लगाया जाएगा। इसके अलावा अजमेर शहर को नए खेल स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है। माकड़वाली क्षेत्र में 12 करोड़ रुपये से मल्टीपर्पज स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

इस स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से बनाया जाएगा और इसमें 80 हजार से ज्यादा दर्शकों को बैठने की व्यवस्था होगी। ऐसे में इस स्टेडियम से जहां खेल प्रतिभाएं उभरकर आएगी, वहीं सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य बड़े आयोजनों के लिए उपयोगी होगा। इसके अलावा 28 करोड़ रुपये की लागत से 1400 से अधिक व्यक्तियों की क्षमता वाला सभागार, कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट एवं आधुनिक कॉन्फ्रेंस स्पेस विकसित किए जाएंगे।

पंचशील क्षेत्र में 42 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक साइंस पार्क बनाया जा रहा है। इसमें ऑडिटोरियम, प्लेनेटेरियम, एग्जीबिशन हॉल एवं सेमिनार कक्ष जैसी सुविधाएं होंगी। इससे विद्यार्थियों को विज्ञान को व्यावहारिक रूप में समझने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर मिलेगा।