Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान के जीएसटी अधिकारी की कार मिले कैश की होगी जांच, इनकम टैक्स विभाग इंदौर ने जारी किया आदेश

जीएसटी सुपरिंटेंडेंट प्रवीण मीणा की दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले 54 लाख 50 हजार रुपए कैश की जांच आयकर विभाग इंदौर की अन्वेषण शाखा के अधिकारी करेंगे। आईए पुलिस थाना प्रभारी सुमित मिश्रा ने बताया हादसे के बाद गुरुवार शाम इंदौर के आयकर अफसरों को मौखिक सूचना दी थी। शुक्रवार को मेल करके विधिवत सूचना भेज दी है।

INCOME TAX DEPARTMENT INDORE
INCOME TAX DEPARTMENT INDORE

राजस्थान प्रदेश के जीएसटी अधिकारी की कार का दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए एक्सीडेंट के बाद कर में मिले लाखों रुपए कैश की जांच के आदेश जारी हो गए हैं। बता दें कि गुजरात के वापी से राजस्थान गंगापुर सिटी जाते वक्त गुरुवार शाम सेंट्रल जीएसटी सुपरिंटेंडेंट प्रवीण मीणा की कार रतलाम जिले के जावरा शहर के समीप दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में जीएसटी अधिकारी प्रवीण के साथ ही उनकी पत्नी संतोष, बेटा आदित्य व अथर्व भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में चारों को रतलाम के एक निजी अस्पताल में ट्रीटमेंट के बाद गुरुवार रात में ही परिजन सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए इंदौर बॉम्बे हॉस्पिटल ले गए हैं।

आयकर विभाग इंदौर की अन्वेषण शाखा करेगी जांच

जीएसटी सुपरिंटेंडेंट प्रवीण मीणा की दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले 54 लाख 50 हजार रुपए कैश की जांच आयकर विभाग इंदौर की अन्वेषण शाखा के अधिकारी करेंगे। आईए पुलिस थाना प्रभारी सुमित मिश्रा ने बताया हादसे के बाद गुरुवार शाम इंदौर के आयकर अफसरों को मौखिक सूचना दी थी। शुक्रवार को मेल करके विधिवत सूचना भेज दी है। अब आगे की जांच वे ही करेंगे। हादसा कैसे हुआ, ये जांच पुलिस अपने स्तर पर कर रही है लेकिन घायल जीएसटी अधिकारी रेफर हो गए। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उनसे जानकारी ली जाएगी।