राजस्थान के शहरों में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के चलते शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के रुट पर चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा में अजमेर को 20 नई वातानुकूलित ई-बसे मिली है। शहर से 15 रूटों पर इन बसों का संचालन होगा। जहां पर विभाग की तरफ से इन बसों का रुट निर्धारित कर दिया है और अब इन रुट पर बस चलने से बड़ी राहत मिलने वाली है।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, महापौर अनामिका शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि पहले 30 बसें आनी थी। अजमेर को लिए और बसे आवंटित कराने का प्रयास किया। इसके बाद अब कुल 100 बसों के आवंटन को मंजूरी मिली है। इससे शहरवासी अजमेर सहित आसपास किशनगढ़, पीसांगन, नसीराबाद तक जा सकेंगे।
महापौर अनामिका शर्मा ने कहा कि इन बसों के संचालन से लोगों को सुविधा मिलेगी। आयुक्त गौरव बुढानिया ने बताया कि बसों की रेंज करीब दो सौ किलोमीटर तक है। इससे पहले महापौर ने विधानसभा अध्यक्षदेवनानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी का स्वागत किया। इस मौके पर नगर निगम उपायुक्त भरतराज गुर्जर, उपायुक्त महावीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, पार्षद मोनिका जैन, सुफिया कुरेशी, विवेक रावत, पूर्व पार्षद मनोज मामनानी सहित अन्य मौजद रहे।
इन रुट पर चलेगी बस
वरूण सागर से तबीजी
नरवर से वरूण सागर वाया स्टीफन चौराहा
माखुपुरा से माकड़वाली वाया शास्त्रीनगर
अजमेर से पुष्कर वाया लीला सेवडी
अजमेर से किशनगढ़ वाया गेगल
भगवन्त यूनिवर्सिटी से माखुपुरा वाया कुन्दन नगर
अजमेर से पुष्कर वाया होकरा
अजमेर से अरांई वाया किशनगढ़।
अजमेर से बोराड़ा वाया रामसर
तबीजी से जनाना हॉस्पीटल वाया एमडीएस यूनिर्वसिटी
माकड़वाली से श्रीनगर बडलिया।
अजमेर से गोविन्दगढ़ वाया पुष्कर
नौसर से चन्द्ररवरदाई नगर वाया रामगंज
अजमेर से ब्यावर सिटी
अजमेर से नसीराबाद वाया माखुपुरा
यह सुविधाएं हैं बस में
दिव्यांगों के चढ़ने के लिए लिफ्ट
वॉइस रिकॉर्ड के साथ सीसीटीवी कैमरा
अग्निशमन यंत्र
पैनिक बटन से कंन्ट्रोल पर पहुंचेगा मैसेज


