Rajasthan Roadways: राजस्थान राज्य परिवहन निगम द्वारा चलाई जा रही जयपुर डिपो की रोडवेज बस राजस्थान प्रदेश के बस यात्रियों का दिल्ली, हरियाणा और पंजाब राज्य का सफर आसान बनाएगी। इस बस से हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली सहित चार राज्यों के रात्रि में सफर करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान सुविधा मिलेगी। राजस्थान राज्य परिवहन के जयपुर डिपो द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार यह बस जयपुर से चलकर शाहपुरा, कोटपूतली, बहरोड़, धारूहेड़ा, गुरुग्राम, दिल्ली, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, खन्ना और अंबाला के रास्ते लुधियाना तक का सफर तय करेगी।
जयपुर से लुधियाना के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
राजस्थान राज्य परिवहन निगम द्वारा जयपुर और लुधियाना के बीच शुरू की गई जयपुर डिपो की सुपर फास्ट रोडवेज बस जयपुर बस स्टैंड से रात्रि 9:25 पर लुधियाना के लिए रवाना होगी। जयपुर के बाद यह बस शाहपुरा से रात 10:30 बजे, कोटपूतली से रात 12:01 बजे, बहरोड़ से रात 12:30 बजे, धारूहेड़ा से रात 01:30 बजे, गुरुग्राम से देर 02:15 बज, दिल्ली से देर रात 03:25 बजे, पानीपत से अलसुबह 05:30 बजे, करनाल बायपास से सुबह 06:10 बजे, कुरुक्षेत्र से सुबह 06:50 बजे, अंबाला कैंट से सुबह 07:55 बजे, राजपुरा से सुबह 08:40 बजे और खन्ना से सुबह 09:10 बजे चलकर लुधियाना सुबह 10:00 बजे आगमन करेगी।
लुधियाना से दिल्ली होते हुए वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
जयपुर डिपो की यह सुपरफास्ट बस वापसी में लुधियाना से जयपुर के लिए शाम 06:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह बस खन्ना शहर से शाम 07:20 बजे, राजपुरा से रात 08:20 बजे, अंबाला कैंट से रात 09:35 बजे, कुरुक्षेत्र से रात 10:20 बजे, करनाल से 11:05 बजे, पानीपत से अगले दिन देर रात 12:35 बजे, दिल्ली से देर रात 01:30 बजे, गुरुग्राम से देर रात 02:30 बजे, धारूहेड़ा से रात 03:30 बजे, बहरोड़ से अलसुबह 04:30 बजे, कोटपुतली से अलसुबह 05:00 बजे और शाहपुरा से सुबह 06:00 बजे चलकर जयपुर शहर सुबह 7:00 बजे पहुंचेगी। इस बस से रात्रि में सफर करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। इस बस के रूट और शेड्यूल के बारे में विस्तार से जानकारी आप राजस्थान राज्य परिवहन निगम की वेबसाइट https://rsrtconline.rajasthan.gov.in/ पर देख सकते हैं।


