IAS Prakash Rajpurohit: राजस्थान प्रदेश के आईएएस अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने अपनी प्रतिभा के बल पर पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई है। आईएएस राजपुरोहित ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर राजस्थान प्रदेश के रेतीले बाड़मेर से निकलकर देश की राजधानी दिल्ली का सफर तय करते हुए प्रशासनिक पकड़ की एक अलग ही छाप छोड़ी है। यहीं कारण है कि राजपुरोहित की आज केंद्र सरकार के सबसे भरोसेमंद और पात्र आईएएस अधिकारियों में गिनती होती है। केंद्र सरकार ने उनकी अद्भुत प्रतिभा को देखते उप चुनाव आयुक्त की बड़ी जिम्मेदारी दी है। बता दें कि प्रकाश राजपुरोहित इससे पहले मई 2026 से केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। पूर्व उपचुनाव आयुक्त संजय कुमार की जगह इनका कार्यकाल 8 अप्रैल 2030 तक रहेगा।
जयपुर, जोधपुर जैसे राजस्थान के बड़े शहरों में आईएएस अधिकारी के तौर पर छोड़ चुके हैं प्रशासनिक छाप
राजस्थान प्रदेश के आईएएस अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को देश के यूपी चुनाव आयुक्त के रूप में मिली जिम्मेवारी के पीछे उनके कई सालों की कड़ी तपस्या और मेहनत छिपी हुई है। राजपुरोहित राजस्थान कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी है। प्रकाश राजस्थान प्रदेश में जयपुर और जोधपुर सहित अजमेर, अलवर जैसे कई शहरों में अपनी प्रतिभा के बल पर प्रशासनिक पकड़ का लोहा मनवाया है। राजस्थान प्रदेश के विकास में अहम योगदान देने के लिए प्रकाश राजपुरोहित की प्रशासनिक पकड़ और कड़ी मेहनत को देखते हुए केंद्र सरकार ने आज उन्हें देश के उप चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी दी है।
रेतीले बाड़मेर से निकलकर तय किया दिल्ली तक का सफर
प्रकाश राजपुरोहित के उपचुनाव आयुक्त बनने का सफर आसान नहीं रहा। इनका जन्म राजस्थान प्रदेश के रेतीले जिले बाड़मेर 28 फरवरी 1986 को हुआ था। रेतीले बाड़मेर से निकलकर इन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद सुविधाओं के अभाव में भी अपनी मेहनत के बल पर प्रकाश राजपुरोहित 2010 में राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी बने। आईएएस अधिकारी के तौर पर इन्होंने राजस्थान प्रदेश के कई जिलों को प्रशासनिक मजबूती दी। राजपुरोहित आज राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश के सबसे प्रतिभाशाली अधिकारियों में गिने जाते हैं। प्रकाश राजपूत पिछले 16 वर्षों में आबकारी आयुक्त, मिशन निदेशक, संयुक्त सचिव, निदेशक, जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर, सहायक कलेक्टर और सहायक मजिस्ट्रेट तथा वाणिज्यिक कर आयुक्त जैसे पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेशों के अनुसार अगले 5 वर्ष तक प्रकाश राजपुरोहित देश के उपचुनाव आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

