Special Train: भारतीय रेलवे द्वारा राजस्थान प्रदेश के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के रूप में बड़ी सौगात दी गई है। दशहरे और दिवाली के त्यौहार को देखते हुए और ट्रेनों में यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने रेलवे बोर्ड से दो स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की थी। जिसे रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत आज अयोध्या से होगी। उत्तर रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली दो स्पेशल ट्रेनें अयोध्या कैंट-साबरमती और साबरमती-दिल्ली ट्रेन जयपुर से होकर निकलेंगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से जयपुर सहित राजस्थान प्रदेश के कई जिलों के ट्रेन यात्रियों को लाभ मिलेगा। पहले स्पेशल ट्रेन आज 9 अक्टूबर को थोड़ी देर बाद 6:20 पर अयोध्या से रवानगी भरेगी।
इस प्रकार रहेगा अयोध्या-जयपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन का रूट
अयोध्या से जयपुर होकर साबरमती के लिए आज 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही स्पेशल ट्रेन ‘अयोध्या-साबरमती स्पेशल ट्रेन' अयोध्या कैंट से थोड़ी देर बाद 6:20 पर रवाना होकर लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा जंक्शन, टूंडला जंक्शन, इदगाह आगरा जंक्शन से राजस्थान के भरतपुर जंक्शन पर अगले दिन सुबह 05:25 पर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन भरतपुर जंक्शन से सुबह 05:30 पर रवाना होकर बांदीकुई जंक्शन होते हुए जयपुर जंक्शन पर सुबह 08:15 पर पहुंचेगी। जयपुर से यह ट्रेन 08:25 पर रवाना होकर अजमेर जंक्शन, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड, पालनपुर जंक्शन और मेहसाणा जंक्शन हुए साबरमती जंक्शन पर आगमन करेगी।
इस प्रकार रहेगा साबरमती-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
साबरमती रेलवे जंक्शन और दिल्ली रेलवे जंक्शन के बीच शुरू की गई दूसरी स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर को साबरमती जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन साबरमती साबरमती बीजी (SBIB) से 10 अक्टूबर को रात के समय 22:55 बजे प्रस्थान कर मेहसाणा जंक्शन, पालनपुर जंक्शन, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर रेलवे स्टेशन और अजमेर जंक्शन होते हुए अगले दिन सुबह 9:40 पर जयपुर जंक्शन पर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन जयपुर जंकसन से 09:50 पर रवाना होकर बांदीकुई जंक्शन, अलवर जंक्शन,रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली सराय रोहिल्ला के रास्ते दिल्ली जंक्शन शाम को 5:25 पर आगमन करेगी।


