Haryana News: हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम जिले में अरावली की श्रृंखला में स्थापित किए गए देश के पहले तीर्थंकर वनम् परिसर को हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान प्रदेश के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है। तीर्थंकर वनम् परिसर में राजस्थान के जैन धर्म के तीर्थ यात्री भी बड़ी संख्या में इस तीर्थ स्थल की यात्रा करते हैं। हरियाणा सरकार में पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रदेश के गुरुग्राम जिले में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन गुरुग्राम चैप्टर फाउंडेशन की ओर से की राजस्थान और हरियाणा की लंबे क्षेत्र में विराजमान अरावली श्रृंखला में देश के पहले तीर्थंकर वनम् का उद्घाटन किया। इस तीर्थंकर वनम् को राजस्थान और हरियाणा दोनों ही राज्यों के जैन धर्म के समर्थक तीर्थ यात्रियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
देश के पहले तीर्थकर वनम् परिसर में होंगे 24 ध्यान स्थल
हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम जिले में अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थापित देश के प्रथम तीर्थकर वनम् परिसर का उद्घाटन कर पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने जैन धर्म केसमर्थकों को बड़ी सौगात दी है। अरावली की पहाड़ियों में स्थित देश के पहले तीर्थकर वनम् परिसर में 24 ध्यान स्थल होंगे। देश के पहले तीर्थकर वनम् परिसर में हर स्थल को 24 जैन तीर्थंकरों में से एक को समर्पित किया गया है। बता दें कि देश के पहले तीर्थंकर वनम् के उद्घाटन समारोह के दौरान पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने संपूर्ण परिसर में भ्रमण कर पौधारोपण भी किया। देश के प्रथम तीर्थंकर वनम् को हरियाणा सरकार के वन विभाग के साथ एमओयू (MOU) के तहत आवंटित सरकारी वन भूमि पर विकसित किया गया है।


