Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में 10 रुपए से अधिक प्रति किलो महंगी हुई सीएनजी, आज रात 12 बजे से लागू होगी नई दरें

प्रदेश की राजधानी जयपुर में इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक पिछले 10 महीनों में सीएनजी की कीमतें लगभग 10 रुपए प्रति किलो से अधिक महंगी हो गई है। जयपुर शहर में आज 7 अक्टूबर को सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि की गई है।

CNG Rate Hike Rajasthan
सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। टोरेंट गैस द्वारा जारी नई दरों के बाद जयपुर में सीएनजी की कीमत 99.50 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

CNG Rate Hike Rajasthan: राजस्थान प्रदेश में सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि ने वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक पिछले 10 महीनों में सीएनजी की कीमतें लगभग 10 रुपए प्रति किलो से अधिक महंगी हो गई है। जयपुर शहर में आज 7 अक्टूबर को सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि की गई है। टोरेंट गैस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शहर में सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बढ़ाए गए है। सीएनजी की कीमत (CNG Rate Hike) में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी के बाद दाम 100 रुपए प्रति किलो की करीब पहुंच गए हैं। जयपुर शहर में अब सीएनजी 99.50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी। वहीं इस बढ़ोतरी से पहले सीएनजी जयपुर में 97.50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रही थी।

राजस्थान में 10 महीना में 10.34 रुपए महंगी हुई सीएनजी

राजस्थान प्रदेश में सीएनजी के दाम बुलेट ट्रेन की रफ्तार से पढ़ रहे हैं। इसी महीने जनवरी से लेकर अब तक सीएनजी की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। बता दें कि पिछले 10 महीना में जयपुर में सीएनजी की कीमतें 10.34 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। 7 अक्टूबर को बढ़ाए गए रेट के बाद जयपुर में सीएनजी 97.50 रुपए के बजाय 99.50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी। सीएनजी गैस की नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। जयपुर शहर में सीएनजी की सप्लाई दे रही टोरेंट गैस एजेंसी शहर के सभी सर्विस स्टेशन के संचालकों बढ़ी हुई दरों की सुचना जारी कर दी है। बता दें कि 1 जनवरी को सीएनजी के दाम 89.16 रुपए प्रति किलो थे, जो अब बढ़कर 100 रुपए के करीब 99.50 रुपए पर पहुंच गए हैं।