Electricity Outage Bhilwara: भीलवाड़ा शहर में आज बिजली विभाग की ओर से चार घंटे का सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 तक इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिए जाने की सूचना जारी की गई है। बिजली विभाग के भीलवाड़ा की ओर से जारी सूचना के अनुसार आज 7 अक्टूबर, बुधवार को भीलवाड़ा शहर में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग, भीलवाड़ा के अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई बंद रहने वाले क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं को स्वयं व्यवस्था करनी होगी। शहर में इलेक्ट्रिसिटी आउटेज के दौरान बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग करने की भी अपील की है।
भीलवाड़ा शहर में दोपहर 12:00 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी आज 4 घंटे बिजली गुल
भीलवाड़ा शहर में आज बिजली विभाग की ओर से कई क्षेत्रों में इलेक्ट्रिसिटी आउटेज रहने की सूचना जारी की गई है। भीलवाड़ा बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार शहर में आज सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किसान भवन, कमला आर्किटेक्ट के आसपास, आरके कॉलोनी के सेक्टर ए, बी, सी और एच, बनेड़ा स्ट्रीट, मंगलम प्लाजा, मालियों का शिव मंदिर, टाटा टावर, तेलीपाड़ा, सामुदायिक केंद्र, आरसी व्यास सेक्टर 1 और 2, हरिजन बस्ती तथा जनप्रिय पान के आसपास का क्षेत्र सहित सालरा गांव व एजी एरिया, बायपास रोड, सिटी, निधि वन कॉलोनी, देवरिया बालाजी क्षेत्र, आरसी व्यास सेक्टर 9 और 10, कम्युनिटी हॉल, महेश भवन, बीएसएनएल कॉलोनी, एमपीएस स्कूल और छापरी चौराहा के आसपास के क्षेत्र, पथिक नगर, देवस्थली हॉस्पिटल, महेश हॉस्पिटल, रघु बापू खेत, मालू हॉस्पिटल और मोती नगर क्षेत्र के आसपास के एरिया में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र, राजेंद्र मार्ग रेलवे फाटक, मुरली विलास रोड तथा एलएनटी रोड सहित गोल प्याऊ फीडर से जुड़े मैन सेक्टर, शास्त्री नगर के सेक्टर ए, बी, सी, डी, ई, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, मोहम्मदी कॉलोनी, सोलंकी टॉकीज रोड और नीलकंठ कॉलोनी में भी 4 घंटे का इलेक्ट्रिसिटी आउटेज रहेगा।

