Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान के इस शहर में 16 अक्टूबर तक समस्याओं के समाधान हेतु लगेंगे वार्डवार शिविर, आज सुबह 10:00 बजे से होगी शुरुआत

सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत आज से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में नागरिकों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करने के साथ लंबित कार्यों के समाधान की प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

RAJASTHAN NEWS
RAJASTHAN NEWS

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश के चित्तौड़गढ़ शहर में रहवासियों को विभिन्न नागरिक सेवाओं का लाभ सुगमता एवं शीघ्रता से उपलब्ध कराने तथा जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से नगर परिषद की ओर से वार्डवार आज से समस्या समाधान शिविर लगाए जाएंगे। सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत आज से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में नागरिकों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करने के साथ लंबित कार्यों के समाधान की प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों को राज्य सरकार की सरकारी सेवाओं का लाभ लेने की सिखाए जाएंगे नियम

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर में राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों की पालना में होने वाले इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं एवं नगर परिषद से संबंधित कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। चित्तौड़गढ़ शहर में आज से शुरू हो रहे समस्या समाधान शिविर अभियान के दौरान नगर परिषद के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शिविरों में उपस्थित रहकर अपने-अपने अनुभाग से संबंधित कार्यों का निस्तारण करेंगे।

इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

चित्तौड़गढ़ शहर में आज से शुरू हो रहे समस्या समाधान शिविर के बारे में जानकारी देते हुए नप आयुक्त, चित्तौड़गढ़ रविंद्र यादव ने बताया कि आज बुधवार, 7 अक्टूबर को वार्ड एक से वार्ड 10 के नागरिकों के लिए शिविर लगाया जाएगा। वहीं 8 अक्टूबर को वार्ड 11 से वार्ड 20 के नागरिकों के लिए और 12 अक्टूबर को वार्ड 21 से वार्ड 30 तक के नागरिकों की समस्याओं का समाधान होगा। इसके अलावा 13 अक्टूबर को वार्ड 31 से 40, 14 अक्टूबर को वार्ड 41 से 50 तथा 15 अक्टूबर को वार्ड 51 से 60 के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। 16 अक्टूबर को वार्ड संख्या 1 से 60 के नागरिकों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।