Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Power Cut: चित्तौड़गढ़ शहर में आज 4 घंटे का रहेगा पावर कट, इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

राजस्थान बिजली विभाग के एईएन विमल कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार आज 7 अक्टूबर, बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एईएन विमल कुमार सिंह ने कहा कि मेंटेनेंस करियर के चलते सप्लाई बंद रहने वाले क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं को स्वयं व्यवस्था करनी होगी।

RAJASTHAN NEWS
बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार चित्तौड़गढ़ के कई इलाकों में आज चार घंटे बिजली गुल रहेगी।

Power Cut Chittorgarh: राजस्थान प्रदेश के चित्तौड़गढ़ शहर में आज बिजली विभाग की ओर से चार घंटे का पावर कट दिए जाने की सूचना जारी की गई है। राजस्थान बिजली विभाग के एईएन विमल कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार आज 7 अक्टूबर, बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एईएन विमल कुमार सिंह ने कहा कि मेंटेनेंस करियर के चलते सप्लाई बंद रहने वाले क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं को स्वयं व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने पावर कट के दौरान बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग करने की भी अपील की है।

चित्तौड़गढ़ शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी आज 4 घंटे बिजली गुल

चित्तौड़गढ़ शहर में आज बिजली विभाग की ओर से हाउसिंग बोर्ड सहित कई क्षेत्रों में पावर कट देने की सूचना जारी की गई है। राजस्थान बिजली विभाग के एईएन विमल कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 तक चित्तौड़गढ़ शहर के वैशाली नगर, ऋषभ नगर, चित्रकूट नगर, शारदा रॉयल ग्रीन, सन सिटी, श्यामनगर, पशुपति विहार, बालाजी नगर, श्रीराम कॉलोनी, मयूर विहार, गोकुलधाम सोसायटी, तिलकनगर, रूपनगर, प्रेम रेजीडेंसी, महेशपुरम और सेगवा हाउसिंग बोर्ड के आसपास के क्षेत्रों में 4 घंटे का पावर कट रहेगा। इस दौरान इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। दोपहर 12:00 के बाद सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।